पूजा का प्रसाद खाने से 70 लोग बीमार

बिहार के दरभंगा जिले के कुशेस्वर स्थान थाना अंतर्गत सुगराईन गांव में शनिवार को संपन्न एक पूजा के बाद प्रसाद खाने से 70 लोग बीमार पड गए.

Advertisement

भाषा

  • दरभंगा,
  • 01 जून 2013,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

बिहार के दरभंगा जिले के कुशेस्वर स्थान थाना अंतर्गत सुगराईन गांव में शनिवार को संपन्न एक पूजा के बाद प्रसाद खाने से 70 लोग बीमार पड गए.

सुगराईन स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. रंजन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रसाद खाकर बीमार पड़े ये सभी लोग खतरे से बाहर हैं.

उन्होंने बताया कि प्रसाद खाने के बाद इन लोगों को उल्टी और पेट में दर्द होने पर उन्हें इलाज के लिए सुगराइन स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

Advertisement

सुगराइन गांव निवासी नुन्नू लाल राय के घर आज सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई थी और पूजा के बाद वितरित किए गए प्रसाद को खाने के बाद इन लोगों को उल्टी और पेट दर्द होने लगा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »