नॉर्मल डिलीवरी की बढ़ सकती है संभावना, प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छे खानपान समेत इन 5 बातों का रखें ध्यान

प्रेग्नेंसी के दौरान नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ाने के लिए डॉक्टर की बताई कुछ टिप्स आप फॉलो कर सकती हैं, हालांकि बच्चे की डिलीवरी नॉर्मल होगी या सर्जरी से ये पूरी तरह उस समय की मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करता है.

Advertisement
प्रेग्नेंसी में इन बातों का रखें ध्यान प्रेग्नेंसी में इन बातों का रखें ध्यान

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

मां बनना हर महिला के लिए खास अनुभव होता है. प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के साथ ही मन में बच्चे के जन्म को लेकर कई सवाल आने लगते हैं. इनमें सबसे आम सवाल होता है कि डिलीवरी नॉर्मल होगी या सिजेरियन.कई महिलाएं चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हो, लेकिन इसके लिए सिर्फ आखिरी महीनों में तैयारी करना काफी नहीं है. प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही खानपान, वजन मेंटेन करना और एक्सरसाइज करना जरूरी है.  हालांकि, यह समझना भी जरूरी है कि नॉर्मल डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं होती. मां और बच्चे की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर सिजेरियन करना बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन फिर भी कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनको फॉलो करके नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ सकती है. 

Advertisement

दिल्ली में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा ने इस बारे में बताया है. वह कहती हैं कि सिजेरियन डिलीवरी एक बड़ी सर्जरी है, जिसमें पेट में चीरा लगाकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है. इसके बाद महिला को रिकवरी में अधिक समय लग सकता है. संक्रमण,ब्लीडिंग और आसपास के अंगों को चोट लगने का भी रिस्क होता है.  बिना मेडिकल जरूरत के सिजेरियन कराने से बचना चाहिए. लेकिन अगर बच्चे की स्थिति, प्लेसेंटा की समस्या या मां की सेहत के कारण डॉक्टर सिजेरियन की सलाह देते हैं, तो इसे टालना नहीं चाहिए. फिर भी कुछ तरीके ऐसे हैं जिससे नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें: कम उम्र में हार्ट अटैक, महिलाओं में प्रेग्नेंसी डिले... क्या कोव‍िड है वजह? डॉक्टरों ने बताया सच

नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

Advertisement

रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें: अगर प्रेग्नेंसी में कोई रिस्क नहीं है और डॉक्टर ने मना नहीं किया है, तो रोजाना टहलना, हल्की एक्सरसाइज जरूर करें

वजन पर रखें नजर: प्रेग्नेंसी में जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए दो लोगों के लिए खाने के बजाय संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें.

शरीर में पानी की कमी न होने दें: पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. इससे शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बना रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. पानी के अलावा नारियल पानी भी पी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit: फर्टिलिटी से लेकर प्रेग्नेंसी तक फायदेमंद हो सकता है योग, एक्सपर्ट ने बताए कई फायदे

किसी भी चीज का मानसिक तनाव न लें: कई महिलाओं को लेबर पेन का डर सताता है. कई दूसरे कारणों से भी उनको मानसिक तनाव हो जाता है.  ऐसे में ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और प्रीनेटल काउंसलिंग मददगार हो सकती है.

सही डॉक्टर और अस्पताल चुनें: ऐसे अस्पताल में डिलीवरी की योजना बनाएं जहां अनुभवी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हो और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध हो. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »