फैक्ट चेक: मनगढ़ंत है गर्लफ्रेंड को अपने दांतों से बनी ज्वेलरी तोहफे में देने वाले आशिक की ये कहानी

इसे प्यार की मिसाल बताते हुए कई लोग दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर कर रहे हैं. इसमें पहली तस्वीर दातों से बने एक नेकलेस की है. वहीं दूसरी फोटो एक मुस्कुराते हुए शख्स की है जिसके मुंह में दांत नहीं हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
मिस्र देश में रहने वाले एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए उसे अपने दांतों से बनी ज्वेलरी तोहफे में दी.
सच्चाई
मिस्र के एक्टर मोस्तफा सोलीमान अल सैयद ने ये पोस्ट मजाक के तौर पर किया था जिसे बहुत सारे लोगों ने सच समझ लिया.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए शायद आपने भी कई तरह के जतन किए होंगे. लेकिन इन दिनों एक ऐसे कथित बॉयफ्रेंड की कहानी  जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए उसे अपने खुद के दांतों से बनी ज्वेलरी तोहफे में दे दी.

इसे प्यार की मिसाल बताते हुए कई लोग दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर कर रहे हैं. इसमें पहली तस्वीर दातों से बने एक नेकलेस की है. वहीं दूसरी फोटो एक मुस्कुराते हुए शख्स की है जिसके मुंह में दांत नहीं हैं.

Advertisement

 

एक  ने इस कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, “मिस्र के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार का इजहार करने के लिए अपने सारे दांत उखड़वा कर उसे तोहफे में दे दिए.”  का  देखा जा सकता है.

 

 

हमने पाया कि गर्लफ्रेंड को दांतों से बनी ज्वेलरी तोहफे में देने वाले वाली इस कहानी में सच्चाई नहीं है. ये पोस्ट कहानी और उसके साथ का कोलाज मिस्र के एक एक्टर मोस्तफा सोलीमान अल सैयद ने मजाक के रूप में फेसबुक पर शेयर किया था. बाद में बहुत सारे लोग मोस्तफा की गढ़ी इस काल्पनिक कहानी को सच मान बैठे. खुद मोस्तफा ने ‘आज तक’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है.

 

कई   ने भी दांतों की ज्वेलरी गिफ्ट करने वाले इस वाकये को एक असली खबर के रूप में पेश किया है.

Advertisement

 

 

कैसे पता चली सच्चाई

 

खोजने पर हमें अरबी भाषा की एक  मिली जिसमें वायरल कोलाज के साथ मिस्र के एक्टर मोस्तफा सोलीमान अल सैयद का नाम लिखा है.

 

 

इस जानकारी की मदद से हमने पाया कि मोस्तफा ने 31 अक्टूबर 2021 को ये तस्वीरें अपने  पर शेयर की थीं. साथ ही अरबी भाषा में एक कैप्शन लिखा था, जिसका हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह है, “प्यार का सबसे खूबसूरत अर्थ ये है कि अपने सारे दांत निकलवा कर उस शख्स को दे दिए जाएं जिसे हम सबसे ज्यादा प्यार करते हैं.” एक खास बात ये है कि इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मोस्तफा ने साफ तौर पर लिखा है कि उनकी बातों पर यकीन न किया जाए.  

 

 

मोस्तफा ने मिस्र की न्यूज वेबसाइट  को दिए गए एक  में बताया है कि ये सिर्फ एक मजाक था जिसे बहुत सारे लोग सच मान बैठे. उन्होंने बताया, “मैंने कुछ ऐसे लोगों के बारे में सुना था जो खून से भरी छोटी बॉटल्स वाले नेकलेस को लॉकेट के रूप में पहनते हैं. ये चलन मुझे बड़ा अजीब लगता है. मैंने इसका मजाक उड़ाने के लिए दांतों की ज्वेलरी वाला पोस्ट डाला था.”

 

क्या है बिना दांतों वाले शख्स की फोटो का किस्सा?

Advertisement

 

वायरल कोलाज में जो बिना दांतों वाला शख्स नजर आ रहा है, वो मोस्तफा ही हैं.  से बातचीत में उन्होंने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने इस वेबसाइट को बताया है कि उनके सभी दांत सही-सलामत हैं. यानी, साफ तौर पर उन्होंने ये फोटो किसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाई थी.

 

कहां से आई दांतों वाली ज्वेलरी की फोटो?

 

दांतों से बनी ज्वेलरी की फोटो को रिवर्स सर्च करने से हमें ये तस्वीर एक ई-कॉमर्स वेबसाइट  पर ​मिली. यहां ये ज्वेलरी ‘मोलार नेकलेस’ के नाम से 65.99 डॉलर की बिक रही है.

 

 

यानी ये बात साबित हो जाती है कि एक फेसबुक पोस्ट की काल्पनिक कहानी को लोग असली समझ रहे हैं.  

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement