भारत-पाक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़ीं तमाम पोस्ट भरी पड़ी हैं. फेसबुक पेज “वॉयस ऑफ पश्तून” ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें जबरदस्त फायरिंग हो रही है. इसमें दावा किया गया है कि ये पाकिस्तान के सियालकोट इलाके की तस्वीरें हैं.
इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा बिलकुल झूठा है. ये वीडियो मशीनगन फायरिंग की हैं जिसे अमेरिका में एक गन शो के दौरान शूट किया गया है.
फेसबुक पेज ने 48 मिनट लंबे वीडियो को पोस्ट किया साथ ही शीर्षक लिखा है कि “ब्रेकिंग न्यूज! पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में जंग चल रही है. #PashtunsStand4Peace
इस पोस्ट को 80 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है.
फेसबुक पेज “Voice of Pashtun” एक ऑनलाइन अखबार है जो अफगान-पश्तून मामलों की खबरें छापता है. हमने अपनी जांच में ये भी पाया कि को लंबा करने के लिए जानबूझकर उन्हीं शॉट्स को दोहराया गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग इधर-उधर टहल रहे हैं और मोबाइल से तस्वीरें ले रहे हैं. जंग के हालात में ऐसा करना नामुमकिन है.
वेरिफिक्शन टूल “Yandex” की मदद से हमने इस की जांच की तो पाया कि ये पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है.
इसमें लिखा है
अमेरिका के केनटकी के बुलइट काउंटी में नॉब क्रीक गन रेंज एक ऑउटडोर शूटिंग रेंज है. यूट्यूब पर भी हमने इसी नाम से एक 7 मिनट का वीडियो खोज निकाला जिसे अक्टूबर 2017 में मिलिट्री आर्काइव ने अपलोड किया था. फेसबुक पेज ने इसी वीडियो से एक करीब 28 सेकेंड (00.32 सेकेंड से 01.00 मिनट तक) का वीडियो लिया और उसे बार बार लूप कर दिया.
केनटकी के इस शूटिंग रेंज में साल में दो बार इस तरह का होता है. इस मशीन गन शूटिंग और मिलिट्री गन शो में पूरे अमेरिका से मशीन गन डीलर, संग्रहकर्ता और प्रशंसक पहुंचते हैं. ये एक बहुत मशहूर इवेंट हैं जहां हजारों अमेरिकी फायरिंग देखने आते हैं.
चयन कुंडू