फैक्ट चेक: आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढ़कर नहीं हुई है 30 सितंबर

असेस्मेंट ईयर 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से साझा की जा रही है. इस पोस्ट में एक ऑर्डर की कॉपी दिखाई दे रही है जिसमें लिखा गया है कि आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को 31 अगस्त से बढ़ा कर 30 सितंबर 2019 कर दिया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढ़कर हुई 30 सितंबर 2019
सच्चाई
वायरल हो रहा नोटिस फर्जी है, आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त ही है.

अमनप्रीत कौर

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

असेस्मेंट ईयर 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से साझा की जा रही है. इस पोस्ट में एक ऑर्डर की कॉपी दिखाई दे रही है जिसमें लिखा गया है कि आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को 31 अगस्त से बढ़ा कर 30 सितंबर 2019 कर दिया है.

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा नोटिस फर्जी है. आयकर विभाग ने ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया है कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2019 ही है.

Advertisement

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

फेसबुक और ट्विटर पर यह ऑर्डर काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ कैप्शन में लिखा जा रहा है: 'आईटीआर भरने की अंतिम तारीख को बढ़ा कर 30 सितंबर 2019 कर दिया गया है.'

वायरल हो रहे ऑर्डर पर तारीख 29 अगस्त 2019 की है और इसके नीचे "राजाराजेश्वरी आर, अंडर सेक्रेटरी टू द गवर्नमेंट ऑफ इंडिया" लिखा हुआ है, लेकिन इस पर किसी तरह की मोहर या हस्ताक्षर नजर नहीं आते.

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा यह नोटिस जब आयकर विभाग की नजर में आया तो विभाग ने ट्वीट करते हुए यह स्पष्ट किया कि यह नोटिस असली नहीं है और आयकरदाता 31 अगस्त 2019 से पहले पहले ही आयकर रिटर्न भर कर जमा करें.

पड़ताल में यह साफ हुआ कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई है. करदाता 31 अगस्त 2019 से पहले अपना रिटर्न फाइल करें.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement