भज्जी ने मोंटी से कहा- कहां है तुम्हारा भविष्यवाणी का तोता

आज तक के मंच पर दो सिंह हरभजन सिंह और मोंटी पनेसर एक साथ आए. इस दौरान दोनों की खूब मस्ती भी देखने को मिली.

Advertisement
हरभजन सिंह और मोंटी पनेसर हरभजन सिंह और मोंटी पनेसर

केशवानंद धर दुबे

  • लंदन ,
  • 31 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:36 AM IST

चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले आजतक के मंच पर जुटे क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज कप्तान, जिन्होंने लंदन में खास आयोजन 'सलाम क्रिकेट' के दौरान बताया कि कौन-सी टीम इस बार चैंपियन बनने की होड़ में शामिल हैं. किन खिलाड़ियों का रहेगा इस टूर्नामेंट में बोलबाला और टीम इंडिया के लिए क्या रहेंगी सबसे बड़ी चुनौतियां.

आज तक के मंच पर दो सिंह हरभजन सिंह और मॉन्टी पनेसर एक साथ आए. इस दौरान दोनों की खूब मस्ती भी देखने को मिली. मॉन्टी पनेसर से चैंपियंस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम सबसे मजबूत टीम है साथ ही इंग्लैंड की टीम भी टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है.

Advertisement

मोंटी ने कहा भारत और इंग्लैंड के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए ये दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचेगी और इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट जीतेगी. इस पर हरभजन ने चुटकी लेते हुए कहा कि कहां है तुम्हारा भविष्यवाणी का तोता.

भज्जी ने कहा, तुम्हारी टीम फाइनल जीतेगी तो फिर हमारी टीम यहां किस लिए आई है. अब अगर यहां स्टीव स्मिथ होता तो वो भी बोलता की इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल होगा.

हरभजन सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने मॉन्टी की खिंचाई करते हुए कहा कि 'क्रिकेट की बात हो, तो मॉन्टी इंग्लैंड टीम का समर्थन करता है, लेकिन जब फिल्मों की बारी आती है, तो वह बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बातें करता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement