सिद्धार्थ शुक्ला को याद करके हर कोई इमोशनल हो जा रहा है. उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया. बता दें कि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार लगभग खत्म हो चुका है. सिद्धार्थ पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं. सिद्धार्थ की मां का हाल काफी बुरा है. वह बेटे के जाने से गम से पूरी तरह टूट गई हैं. ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने टीवी शो के दौरान सिद्धार्थ को याद करते हुए कहा कि केवल फिजिकली फिट होने से नहीं होता, बल्कि कलाकारों को जो स्ट्रैस होता है, उसे संभालना भी एक कला है. देखें और क्या बोले अनूप जलोटा .