कौन हैं 'पंचायत' के दामाद जी? पिता की मौत के बाद बदली किस्मत, कभी होटल में थे वेटर

आज आसिफ छोटे मगर जानदार किरदारों से लोगों का दिल छू रहे हैं और इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके हैं. अब 'पंचायत 3' में उन्होंने फुलेरा गांव के दामाद की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया है. आसिफ का रोल छोटा, लेकिन दमदार है.

Advertisement
आसिफ खान आसिफ खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 जून 2024,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

'पंचायत 3' OTT की वो सीरीज है जिसे देखने के लिये लोग बेताब बैठे दिख रहे थे. लंबे इंतजार के बाद सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है. पहले दो सीजन की तरह इसके तीसरे सीजन ने भी लोगों के बीच माहौल बना दिया है. 'पंचायत' के हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फुलेरा गांव के दामाद गणेश की भी चर्चा है. 'पंचायत' में गणेश का रोल एक्टर आसिफ खान ने निभाया है. छोटे से किरदार में आसिफ लोगों पर गहरा प्रभाव डालते दिखे. 

Advertisement

कौन हैं 'पंचायत 3' के दामाद गणेश? 
आसिफ 'मिर्जापुर' और 'जामताड़ा' जैसी वेब सीरीज से खूब नाम कमा चुके हैं. पर आज वो जिस भी मुकाम पर हैं. वहां तक पहुंचना उनके लिये बिल्कुल आसान नहीं रहा. एक्टर राजस्थान के चित्तौरगढ़ के छोटे से गांव निम्बाहेड़ा से हैं. उनके पिता एक सीमेंट कंपनी में काम किया करते थे. एक्टर के पिता चाहते थे कि उनका बेटा भी उन्हीं तरह सीमेंट फैक्ट्री में काम करे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. 

2008 में उनके पिता की मौत हो गई. एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि पिता की मौत के बाद उनके घर के जिम्मेदारी उन पर आ गई थी. उनका एक भाई भी है, लेकिन तब उसकी नौकरी नहीं लगी थी. इसलिये वो घर चलाने के लिये छोटा मोटा काम करने लगे. मजबूरी में उन्होंने होटल में वेटर की नौकरी भी की है. पर शायद ऊपरवाले ने उनकी तकदीर में कुछ खास लिखा था. एक ओर वो होटल में वेटर का काम कर रहे थे. दूसरी ओर उनके भाई की नौकरी लग गई. भाई की नौकरी लगते ही आसिफ मुंबई आ गये और थिएटर में एक्टिंग सीखने लगे. 

Advertisement

मुंबई आकर किया संघर्ष
मुंबई आकर एक्टर बनना भी उनके लिये बिल्कुल आसान नहीं था. थिएटर करने के साथ-साथ वो ऑडिशन देने जाते थे. पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था. उनके पिता की मौत के 10 साल बाद उन्हें 'मिर्जापुर' में बाबर का रोल ऑफर हुआ. बाबर के रोल में उन्होंने अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया. इसके बाद उन्होंने 'पताल लोक', 'जामताड़ा', और 'पंचायत' जैसी सीरीज में काम करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. 'पंचायत' सीरीज में उनका डायलॉग 'गजब बेइज्जती है यार' काफी फेमस हुआ था. सीरीज में उन्हें भले ही कम स्क्रीन टाइम मिला, लेकिन उन्होंने उस समय को भी बखूबी भुनाया और अपनी कला से लोगों का मन मोह लिया. 

आज वो छोटे मगर जानदार किरदारों से लोगों का दिल छू रहे हैं और इंडस्ट्री में पहचान बना रहे हैं. अब फैन्स उन्हें 'पंचायत 3' गणेश के किरदार में खूब पसंद कर रहे हैं. एक्टर छोटे से रोल को पूरी शिद्दत से निभाते हैं. आसिफ ने अपनी एक्टिंग से हर बार इस बात को साबित किया है कि रोल छोटा हो या बड़ा, बस आपकी एक्टिंग शानदार होनी चाहिये.

'पंचायत 3' 28 मई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है. आपने इसका तीसरा सीजन देखा या नहीं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »