बेटे की मां बनने के बाद भी भारती सिंह की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, जानें क्या?

भारती सिंह बेटे की मां बनी हैं लेकिन फिर भी उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई है. आप सोच रहे होंगे भारती के घर प्यारा सा नन्हा मेहमान तो आ गया है, तो फिर भारती सिंह की कौन सी ख्वाहिश अधूरी रह गई. इसका खुलासा करते हुए भारती का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
भारती सिंह भारती सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • बेटे की मां बनी हैं भारती सिंह
  • भारती का पुराना वीडियो वायरल
  • भारती ने शेयर की प्रेग्नेंसी जर्नी

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) मदर्स क्लब में शामिल हो गई हैं. न्यूली मॉम भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है. भारती प्रेग्नेंसी फेज में काफी लाइमलाइट में रहीं. बिना किसी ब्रेक के भारती ने डिलीवरी से 1 दिन पहले तक काम किया था. भारती और हर्ष लिंबाचिया पेरेंट्स बनने के बाद काफी खुश हैं. पर क्या आप जानते हैं भारती बेटे की मां तो बन गईं लेकिन बच्चे को लेकर उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई. 

Advertisement

लड़का या लड़की, क्या चाहती थीं भारती?

आप सोच रहे होंगे भारती (Bharti Singh) के घर प्यारा सा नन्हा मेहमान तो आ गया है, तो फिर भारती सिंह की कौन सी ख्वाहिश अधूरी रह गई. भारती सिंह बेटे की मां बनी हैं लेकिन क्या आपको मालूम हैं कॉमेडी क्वीन को बेटा नहीं बल्कि बेटी चाहिए थी. इसका खुलासा खुद भारती ने पैपराजी से बात करते हुए किया था. भारती का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भारती से पैपराजी ने पूछा कि लड़का चाहिए या लड़की?

करीना-सोनम को फॉलो करेंगी आलिया? शादी पर ऐसे बचेगा करोड़ों का खर्चा
 

भारती ने बताए बेटी होने के फायदे

जवाब में भारती (Bharti Singh) ने कहा- लड़की चाहिए. मेरी जैसी मेहनती लड़की चाहिए आप जैसा नहीं, जो एक लड़की को रोककर इंटरव्यू ले रहा है. इसी क्लिप में भारती लड़की होने के फायदे बताते हुए कहती हैं- लड़की चाहिए, ताकि शूट से घर पहुंचते वक्त बोलो कि बेटा चाय बना दो मम्मा पहुंच रही हैं. तो चाय बनाकर रखे. बेटे को फोन कर बोलेंगे तो कहेगा मैं क्रिकेट खेल रहा हूं. लड़कियां बेस्ट होती हैं. मुझे लड़की ही चाहिए.

Advertisement

Ex कपल्स का गेट टुगेदर, ऋतिक रोशन-सबा आजाद, सुजैन खान-अर्सलान गोनी ने साथ में की पार्टी, तस्वीरें वायरल

देखा आपने ये वीडियो कैसे भारती ने साफ शब्दों में लड़की होने की इच्छा जताई है. पर कहते हैं ना कि बच्चा भगवान की देन है. लड़का मिले या लड़की, उसे दिल से स्वीकारो. भारती (Bharti Singh) भी चाहती तो लड़की थीं लेकिन क्या हुआ अगर लड़का हुआ तो, भारती अपने बेटे के साथ भी काफी खुश हैं. वैसे बेटी को लेकर भारती की ख्वाहिश शायद ही पूरी हो, क्योंकि वो एक ही बच्चा चाहती हैं. ऐसा भारती ने अपने Vlog में कहा था.

भारती के बेटे की पहली झलक के लिए फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. भारती के नन्हें राजकुमार को देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »