कैसे शूट होता है कपिल शर्मा शो, पीछे से कैसा है सेट? देखें इनसाइड वीडियो

कपिल शर्मा शो का सेट देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है. इसे किसी घर जैसा लुक दिया गया है, लेकिन इस घर जैसे सेट के पीछे आखिर होता क्या है?

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

कपिल शर्मा शो पर स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम हमें हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती है. शो तो हम सभी ने देखा है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो दर्शकों की पहुंच से दूर होती हैं. ये वो चीजें हैं जो स्टेज के पीछे होती हैं. कपिल शर्मा शो का सेट देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है. इसे किसी घर जैसा लुक दिया गया है, लेकिन इस घर जैसे सेट के पीछे आखिर होता क्या है?

Advertisement

शो पर स्थाई गेस्ट की भूमिका निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर शो के पीछे की तस्वीरें साझा करने लगी हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सेट के पीछे बैठे नजर आ रहे थे और अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बच्चा यादव के घर और बालकनी के अलावा सपना ब्यूटी पार्लर के अंदर का सेट की झलक साझा की.

कपिल शर्मा शो पर नजर आने वाली ये वो चीजें हैं जिन्हें कंटेस्टेंट्स ने अभी तक नहीं देखा है. अर्चना पूरन सिंह ने गेस्ट रूम से इस वीडियो को रिकॉर्ड करना शुरू किया. उन्होंने कहा कि शूट की तैयारी चल रही है लेकिन इस बीच वह दर्शकों को सेट के पीछे की कुछ तस्वीरें दिखाने की कोशिश करेंगी. वीडियो में वह दिखाती हैं कि सपना ब्यूटी पार्लर के पीछे से एक सीढ़ी जाती है जो कि सेट की बालकनी तक पहुंचती है.

Advertisement

असली दिखती है बच्चा यादव की भैंस

इसके अलावा वह बच्चा यादव का घर भी अंदर से दिखाती हैं जो बाहर से देखने में काफी बड़ा लगता है लेकिन अंदर काफी कम जगह है और सीधे सेट के पीछे से जुड़ा हुआ है. अर्चना दर्शकों को बच्चा यादव की भैंस भी करीब से दिखाती है जो देखने में काफी वास्तविक लगती है. इस बीच सभी कलाकार सेट पर प्रैक्टिस करने में लगे हुए हैं जिन्हें वह डिस्टर्ब नहीं करती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »