सेट पर हुए एक्सीडेंट में टूटे 'थपकी' के दांत, मुंह में लगे टांके

कलर्स के मशहूर शो 'थपकी प्यार की' की लीड एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह का शो की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया जिसमें उन्हें गंभीर रूप से चोट भी आई है...

Advertisement
एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

कलर्स के पसंदीदा शो 'थपकी प्यार की' की खूबसूरत एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह अपने रोल थपकी से लोगों के बीच काफी मशहूर हो गईं थी. जिज्ञासा सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर ये है कि शो के सेट एक हादसे में उन्हें गंभीर रूप से चोट आई है.

आ रही खबरों के मुताबिक एक सीन के दौरान जिज्ञासा को तेजी से दौड़ना था और इसी दौरान शूटिंग के दौरान वो ढलान से नीचे गिर गईं. उनका चेहरा जमीन पर लगा और उनके कुछ दांत भी टूट गए. इसी वजह से उनके मुंह के अंदर टांके आए हैं. के साथ हुए इस हादसे की वजह से निर्माताओं ने अभी शो में लीप स्टोरी को टाल दिया है.

Advertisement


बता दें कि पिछले कुछ महीनों से शो की टीआरपी लगातार गिर रही है और इसी वजह से निर्माता ने शो में कुछ चेंज किए हैं. अब इस शो में एक 15 साल की एक लड़की को लीड रोल में दिखाए जाने की खबर है. लेकिन अब शो के निर्माताओं ने शो में कोई भी चेंज करने का इरादा बदल दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement