'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 1900 एपिसोड पूरे हुए

लोकप्रिय हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 25 अप्रैल को 1900 एपिसोड पूरे करने जा रहा है.

Advertisement

नरेंद्र सैनी

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'  25 अप्रैल को 1900 एपिसोड पूरे करने जा रहा है. इस पर शो के कॉन्सेप्ट डिजाइनर और निर्माता असित कुमार मोदी का कहना है, 'लोंगो का इस तरह का प्यार मेरी जिम्मेदारियों को और भी अधिक बढा देता है.'

देश हो या विदेश मैंने कहीं भी ऐसे किसी रोज प्रसारित होने वाले के बारे में नही सुना है जिसने 1900 पूरे किए हों. मैं आराम से नही बैठ सकता क्योंकि दर्शको की उम्मीदें अब हमसे बढ़ती जा रही है. शो की कहानियों में हमेशा लोगों की  रूचि बनाए रखना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, हम हमेशा कोशिश करते हैं. देश और विदेश से चाहने वालो के संदेश शो को लेकर आते रहते है, इससे हमारा मनोबल बढ़ता है.'

Advertisement

यानी दिशा वाकानी पंडया का कहना है, 'मुझे जो भी मिलता है इस शो की बहुत तारीफ करता है, मैं बहुत खुश हूं कि पूरे किए. आज तक हमने किसी भी कहानी को दोहराया नही है, आज भी शूट करने में पहले दिन की तरह ताजगी महूसस करती हूं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement