तारक मेहता की रीता रिपोर्टर ट्रोल, ब्रा की स्ट्रैप दिखाने से नाराज यूजर्स, सपोर्ट में उतरे पति

एक्ट्रेस प्रिया आहूजा को अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करने पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. प्रिया अपनी इन फोटोज में ब्रा की स्ट्रैप को फ्लान्ट करती दिखीं. इन तस्वीरों को एक्ट्रेस के पति और शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने क्लिक किया है.

Advertisement
प्रिया आहूजा प्रिया आहूजा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST
  • प्रिया आहूजा हुईं ट्रोल
  • तारक मेहता में निभाती हैं रीटा रिपोर्टर का रोल
  • प्रिया के पति ने क्लिक की थीं तस्वीरें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा को अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करने पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है. प्रिया अपनी इन फोटोज में ब्रा की स्ट्रैप को फ्लान्ट करती दिखीं. इन तस्वीरों को एक्ट्रेस के पति और शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने क्लिक किया है.

ग्लैमरस फोटो शेयर करने पर ट्रोल प्रिया आहूजा 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा- जो भी आपकी आत्मा के लिए अच्छा है बस उसे कर डालिए. ब्रा की स्ट्रैप एक्सपोज करना कई यूजर्स को पसंद नहीं आया. बस फिर क्या था एक्ट्रेस को इन लोगों ने जबरदस्त ट्रोल करना शुरू किया. एक यूजर का कमेंट ऐसा था कि वो उनके पति मानव की नजर में आ गया. डायरेक्टर ने अपनी पत्नी का सपोर्ट किया और यूजर की भद्दा कमेंट करने को लेकर क्लास लगाई.

Advertisement


 

यूजर के भट्टे कमेंट पर मानव ने लिखा- अपनी मां या बहन को भी बोल के देख, देख जरा क्या रिएक्ट करते हैं. ट्रोलर्स को छोड़ दे तो ऐसे लोग भी दिखे जिन्होंने प्रिया की इन फोटो की सराहना की. फैंस ने प्रिया की इन फोटोज को ग्लैमरस बताया. प्रिया तस्वीरों में ब्लू डेनिम शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं. मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर में प्रिया का स्टनिंग लुक बेहद पसंद किया जा रहा है. प्रिया रियल लाइफ में बेहद फैशनेबल हैं. प्रिया के गॉर्जियस लुक उनके स्टाइल स्टेटमेंट की गवाही देते हैं.


 

पोस्ट प्रेग्नेंसी प्रिया को शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ज्यादा नहीं देखा जाता है. वे अपने पति और बेटे संग ट्रैवल करती हैं. कोरोना की वजह से शो की शूटिंग गुजरात में चल रही थी. लेकिन अभी हालात थोड़े नॉर्मल होने के बाद शो की शूटिंग फिर से गोकुलधाम सोसायटी में होने लगी है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »