स्वामी ओम की नई डिमांड, चाहिए 'नच बलिए' में मौका

बिग बॉस वाले स्वामी ओम कुछ दिनों के बाद फिर बोल पड़े हैं. अब उन्होंने 'नच बलिए' में हिस्सा लेने की मांग रखी है. तो कौन है उनकी बलिए...

Advertisement
Swami Om Swami Om

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

स्वामी ओम बेशक 'बिग बॉस 10' में सबसे ज्यादा सुर्ख‍ियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट रहे. हालांकि पिछले कुछ दिनों से वह चुप्पी साधे थे और अब जब मुंह खोला है तो एक नया बवाल सामने है.

दरअसल स्वामी ओम ने नच बलिए के मेकर्स के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है. उन्होंने फोन करके प्रोडक्शन हाउस से पूछा है कि इस शो के लिए उनको साइन क्यों नहीं किया गया.

Advertisement


बताया जा रहा है कि मेकर्स ने पूरी कोशिश की है कि वे उनको समझा सकें कि इस शो में आप अपने जोड़ीदार के साथ ही हिस्सा ले सकते हैं. लेकिन स्वामी ओम जब सलमान से नहीं माने तो क्या वे फोन पर ब‍तियाने से समझ जाएंगे. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, स्वामी ने शो के मेकर्स को कहा है - अगर मेरे पास बलिए नहीं है तो क्या हुआ! मैं डांस कर सकता हूं और दूसरों को हराने का भी दम है मेरे पास.



फिलहाल कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम ने उनको अगले सीजन के लिए टरका दिया है. बता दें कि स्वामी ओम रेलवे प्लेटफार्म पर कपड़े बदलने, न्यूज शो पर गाली गलौच, एंकर के साथ मारपीट जैसी खबरों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं.


बिग बॉस से ये हैं नच बलिए में
ग बॉस-10 के घर में शामिल रहीं मोनालिसा के अपनी पति के साथ इस शो का हिस्सा बनने की खबर है. हालांकि ऑफर मनवीर गुर्जर और नितिभा कौल को भी गया था लेकिन उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया.



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement