KBC में ट्यून हुआ सुशांत की फिल्म का गाना, अमिताभ ने पूछा ये सवाल

सुशांत सिंह राजपूत का ये गाना बजा कर कंटेस्टेंट से गेस करने को कहा गया. सामने हॉट सीट पर बैठीं आरती के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई. आरती ने सवाल का सही जवाब दिया. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत का जिक्र करते हुए गाने की डिटेल्स के बारे में बताया.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST

कौन बनेगा करोड़पति 12 की शुरुआत हो गई है. शो की पहली कंटेस्टेंट का नाम आरती जगताप हैं. वे मध्यप्रदेश के भोपाल से आई हैं. शो में उन्होंने फास्टेस्ट फिंगरप्रिंट्स का जवाब दिया और हॉटसीट पर विराजीं. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने काफी गर्मजोशी से आरती का स्वागत किया. गेम के दौरान शुरुआती सवालों में एक सवाल ऐसा भी था जिसमें स्वर्गीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का गाना फ्रेंड जोन बजाया गया. 

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत का ये गाना बजा कर कंटेस्टेंट से गेस करने को कहा गया. सामने हॉट सीट पर बैठीं आरती के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई. आरती ने सवाल का सही जवाब दिया. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत का जिक्र करते हुए गाने की डिटेल्स के बारे में बताया. सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी और फिल्म का गाना फ्रेंड जोन भी काफी पॉपुलर हुआ था. एक्टर ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगा कर सुसाइड कर ली थी. सुशांत के फैंस इसके बाद से ही टूटे हुए हैं और एक्टर की मौत का सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.   

मुख्य अतिथि हैं विकास स्वरूप

वहीं आरती की बात करें तो वे 20 साल की हैं और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं. वे एक गरीब परिवार से हैं. आरती ने बताया कि लॉकडाउन फेज में उन्हें और उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आरती ने बताया कि वे जिस मोहल्ले में रहती हैं वहां भी पक्के घर कम ही बने हुए हैं. आरती बड़ी होकर अपने पैरेंट्स का नाम रोशन करना चाहती हैं. बता दें कि शो में विकास स्वरूप जी स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए हैं. विकास स्वरूप वही लेखक हैं जिनकी किताब पर मशहूर फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर बनी थी. फिल्म केबीसी गेम पर ही बनाई गई थी जिसे दुनियाभर में ढेर सारा प्यार मिला था और ऑस्कर समेत कई अवॉर्ड्स भी मिले थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »