बन रहा है 'श्रीमान श्रीमती' का रीमेक, अहम रोल में दिखेंगी करिश्मा तन्ना

'श्रीमान जी श्रीमती जी' का रीमेक बन रहा है और 'बिग बॉस' की यह पूर्व कंटेस्टेंट इसमें एक अहम रोल में नजर आएगी...

Advertisement
करिश्मा तन्ना (Pic: Instagram) करिश्मा तन्ना (Pic: Instagram)

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 29 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

फिल्मों के बाद अब टीवी शोज के रीमेक भी बनने लगे हैं. खबर आ रही है कि बीते समय के पॉपुलर कॉमेडी शो 'श्रीमान जी श्रीमती जी' का रीमेक जल्द ही सामने होगा.

बता दें कि अपने समय में यह शो बेहद हिट रहा था. फिलहाल दर्शकों में लोकप्रिय शो इसी से प्रेरित बताया जा रहा है. 'श्रीमान जी श्रीमती जी' दो पड़ोसी जोड़ों की कहानी था जिसमें पति अपनी-अपनी पड़ोसनों पर फिदा थे. इस शो में अर्चना पूरन सिंह, रीमा लागू, राकेश बेदी और जतिन कानकिया थे.

Advertisement


बहरहाल अब इस शो के रीमेक की तैयारी है. टेलीचक्कर की एक खबर के अनुसार, नया 'श्रीमान जी श्रीमती जी' एक नए चैनल पर प्रसारित हो सकता है. इस नए चैनल पर सभी कॉमेडी शोज ही आया करेंगे. जहां तक नए 'श्रीमान जी श्रीमती जी' की कास्ट की बात है तो इसमें हमें डॉल के रोल में दिखेंगी. ओरिजिनल शो में इस रोल को अर्चन पूरन सिंह ने निभाया था. रीमा लागू वाले कोकी के रोल के लिए अमि त्रिवेदी को लिया गया है.


मेल एक्टर्स में दिलरुबा का रोल सुरेश मेनन करेंगे. पहले इसे राकेश बेदी ने निभाया था. वहीं केशु के जिस किरदार को जतिन ने निभाया था, उसे अब समीर शाह निभाएंगे. सूत्रों की मानें तो 15 दिसंबर से इस शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement