राम की सिया के बाद अब श्याम की राधा बनेंगी मदिराक्षी मुंडले

सिया के राम में सीता की भूमिका से नाम कमाने वाली मदिराक्षी मुंडले अब एक नये शो राधा कृष्ण- एक आलौकिक प्रेम गाथा में राधा का किरदार निभाती नजर आएंगी. यह शो अगले महीने से शुरू होगा.

Advertisement
Madirakshi Mundle Madirakshi Mundle

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

छोटे पर्दे पर इन दिनों धार्मिक सीरियल्स की बाढ़ सी आ गई है. हो भी क्यों ना! इन टीवी शोज से ढेर सारी टीआरपी जो मिलती है. शनि,महाकाली, परम अवतार श्रीकृष्ण, विघ्नहर्ता गणेश के बाद टीवी पर एक और धार्मिक शो राधा कृष्ण- एक आलौकिक प्रेम गाथा शुरू होने वाला है. जिसमें में बनीं मदिराक्षी मुंडले राधा का रोल निभाएंगी.

यह शो अगले महीने स्टार भारत पर शुरू होगा. बता दें, लाइफ ओके चैनल जल्द ही स्टार भारत के रूप में नज़र आने वाला हैं. इस शो में राधा और सिद्धार्थ अरोड़ा कृष्ण का किरदार निभाते दिखेंगे.

Advertisement

शो की शूटिंग भी गुजरात के उमरगांव में शुरू हो चुकी है.इस शो में राधा और कृष्ण के बेइंतहा प्यार को दिखाया जाएगा. यह शो सिर्फ राधा-कृष्ण की प्रेम आधारित होगा. इसकी कहानी राधारानी के नज़रिए से लिखी गई है.मदिराक्षी ने सिया के राम के बाद सीरियल जट की जुगनी में काम किया था.

शो में कृष्ण का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ अरोड़ा भी काफी समय बाद कमबैक कर रहे हैं. वह इससे पहले टीवी शो मेरी सासू मां, किशन कन्हैया, मुक्ति बंधन, डोली अरमानों की, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा में दिखे थे.यह शो स्वास्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »