'भाबी जी घर पर हैं' के दर्शकों के लिए खुशखबरी, फिर दिखाई देंगी अंगूरी भाभी

कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है. अब जल्द ही आप फिर से 'सही पकड़े हैं' का डायलॉग बोलने वाली अंगूरी भाभी को सीरियल में देख पाएंगे.

Advertisement
शिल्पा शिंदे शिल्पा शिंदे

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 18 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

छोटे पर्दे के कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे को अब एक सख्त आदेश दिया गया है. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की तरफ से अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही शिल्पा को तुरंत ही सीरियल की शूटिंग शुरू करने का आदेश मिला है.

ज्वाइंट डि‍प्टी कमि‍टी ने बताया कि शिल्पा को कहा गया है कि वो का पालन करते हुए सीरियल की शूटिंग फिर से शुरू करें. इस मामले में ऑफिशियल ऑर्डर कल यानी 19 मार्च को जारी किया जाएगा.

Advertisement

कमि‍टी ने बताया कि हमनें दोनों पक्षों को सुना जिसमें फैसला लिया गया कि जब तक यह शो चलेगा शिल्पा ये शो नहीं छोड़ सकतीं.

बता दें कि हाल ही में 'भाबी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था. उनपर आरोप है कि उन्होंने सीरियल के लिए शूटिंग करनी बंद कर दी और किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ गई हैं. साथ ही यह भी कहा गया है कि शिल्पा ने बार-बार कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »