बिग बॉस 15 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. शो 2 अक्टूबर को लॉन्च होगा लेकिन इससे पहले रियलिटी शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों पर अटकलें तेज हैं. कई कंटेस्टेंट्स के नाम जहां फाइनल हो चुके हैं वहीं कईयों के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है.
बिग बॉस 15 में दिखेगा शाहरुख खान की फिल्म का एक्टर!
इस फेहरिस्त में अब डॉन 2 के एक्टर साहिल श्रॉफ का नाम भी सामने आया है. साहिल ने डॉन 2, शादी के साइड इफेक्ट्स, द किंग इज बैक, डियर माया में काम किया है. साहिल ने एकता कपूर की वेब सीरीज बारिश में ऋषि मेहता का रोल प्ले किया था. वे रियलिटी शो द अमेजिंग रेस एशिया के पहले सीजन में कंटेस्टेंट रहे थे. साहिल कई कमर्शियल्स में दिखे हैं. उन्होंने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2 से डेब्यू किया था. साहिल गुड लुकिंग और चार्मिंग हैं. उनके इंस्टा प्रोफाइल से इस बात का सबूत मिलता है. अगर साहिल बिग बॉस 15 का हिस्सा बनते हैं तो यकीनन ही शो में फैंस को प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा के बाद एक और हैंडसम हंक देखने को मिलेगा.
साहिल के अलावा Splitsvilla 12 की Miesha Iyer का नाम भी फाइनल होने की बात सामने आ रही है. मीशा (Miesha) ने फेमस शो स्पिट्सविला में 2019 में पार्टिसिपेट किया था. वे एस ऑफ स्पेस के पहले सीजन में भी नजर आई थीं. शो में वे प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल संग दिखी थीं.
वहीं बात करें बिग बॉस 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की तो शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, सिम्बा नागपाल, तेजस्विनी प्रकाश का नाम तय है. अफसाना खान का भी नाम लिस्ट में था. लेकिन खबर है कि अफसाना खान पैनिक अटैक की वजह से वापस पंजाब लौट गई हैं और अब वे बिग बॉस में पार्टिसिपेट नहीं करेंगी.
aajtak.in