'स्‍वरागिनी' के एक्‍टर नमीश को गर्ल्‍स गैंग ने लूटा, 3 लाख लेकर फरार

सीरियल 'स्‍वरागिनी' में दिखे नमीश तनेजा को गर्ल्‍स गैंग ने सरेआम लूट लिया. जानिए क्‍या है पूरा मामला...

Advertisement
नमीश तनेजा नमीश तनेजा

नमीश तनेजा को सीरियल 'स्‍वरागिनी' से पॉपुलेरिटी मिली थी. अाज भी वे यूथ की पहली पसंद हैं. नमीश ने हाल ही में अपनी बहन के साथ मिलकर मुंबई के लोखंडवाला में एक बुटीक खोला है.

अब ताजा खबर ये है कि इस बुटीक से लड़कियों के एक गैंग ने तीन लाख लूट लिए. जिसमें कैश, एक नया मोबाइल फोन और गोल्‍ड ज्‍वैलरी शामिल है.

Advertisement


नमीश ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है और FIR भी दर्ज कराई है.

नमीश ने बताया कि ये सारा सामान एक बैग में था. वहां 4 लड़कियां कुछ खरीदने आईं और उनमें से दो लड़कियों ने उनकी बहन को बातों में लगा लिया. बाकी दो लड़कियां बैग लेकर रफूचक्‍कर हो गईं.


गौरतलब है कि नमीश ने 'स्‍वरागिनी' में लक्‍श का किरदार निभाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement