'सुसराल सिमर का...' की सिमर छोड़ रहीं हैं सीरियल

'ससुराल सिमर का' की सिमर ने कहा कि काफी थक गई हूं और खुद के लिए थोड़ा समय निकालना चाहती हूं इसलिए ऐसा कर रही हूं.

Advertisement
दीपिका काकर दीपिका काकर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:08 AM IST

कलर्स के शो 'ससुराल सिमर का' की लीड एक्ट्रेस दीपिका काकर यानी सिमर शो छोड़ रहीं हैं. इस सीरियल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका का कहना है कि वो काफी थक गई हैं और बोर हो गई हैं इसलिए वो शो छोड़ रही हैं.


दीपिका ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं खुद के लिए थोड़ा समय निकालना चाहती हूं इसलिए ऐसा कर रही हूं.

Advertisement


खबरें ये भी हैं कि 'ससुराल सिमर का' की सिमर अपने एक्टर ब्यॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं और दोनों शादी के लिए तैयार हैं. ऐसे में शो छोड़ने की वजह शादी भी हो सकती है. वैसे दीपिका ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है कि वो शादी के लिए ऐसा कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement