डॉक्टर गुलाटी को मिला सलमान का साथ, इस शो में नजर आएंगे साथ

सलमान खान की अपकमिंग  फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन स्टार्ट हो गया है और सलमान जल्द ही टीवी के एक शो में सुनील ग्रोवर की टीम के साथ नजर आएंगे...

Advertisement
सलमान खान और सुनील ग्रोवर सलमान खान और सुनील ग्रोवर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रोमोशन को शुरू कर चुके हैं. पिछले कुछ समय से टीवी शोज फिल्म प्रमोशंनस का सबसे बड़ा मंच बन चुके हैं. खबरें आ रही हैं कि जल्द ही सलमान खान सुनील ग्रोवर और उनकी टीम के साथ शो सूट करने जा रहे हैं.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक सलमान खान अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा के साथ शूट करने वाले हैं. कपिल के साथ हुए विवाद के बाद इन कलाकारों ने उनके शो को अलविदा कह दिया था. फिलहाल सुनील सोनी के शो में अपनी टीम के साथ कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक एक सूत्र का कहना है कि हमलोगों ने हाल ही में एक प्रोमो शूट किया है जो जल्द ही ऑन-एयर होगा. सुनील ग्रोवर इस प्रोमो का हिस्सा नहीं थे क्योंकि वह अपने एक लाइव इवेंट के लिए ट्रैवेल कर रहे हैं. यह दो घंटे का एक स्पेशल एपिसोड होगा, जिसमें उन सारे कलाकार के शामिल होने की उम्मीद है.

बता दें कि इस दो घंटे के स्पेशल एपिसोड में सलमान खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' की टीम के और मेंबर भी नजर आएंगे.

वहीं दूसरी तरफ कपिल के साथ हुए झगड़े के बाद सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया था. उनके जाने बाद से ही इस शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. बीएआरसी की रिपोर्ट की मानें तो 'द कपिल शर्मा शो' टीआरपी रेटेड टॉप 5 टीवी प्रोग्राम्स में भी शामिल नहीं है.

Advertisement

हाल ही में ये सुनने में आ रहा है कि कपिल का शो ऑफ एयर होने वाला था लेकिन फिलहाल सलमान खान ने ऐसा होने से रोक दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement