पूरे देश को धोखा! क्या मनवीर की शादी के बारे में जानते थे सलमान...

बिग बॉस 10 जीतने के बाद मनवीर गुर्जर विवादों में फंस गए हैं. ताजा विवाद उनके शादीशुदा होने का है. अब ये कहा जा रहा है कि सलमान खान को पहले से ये पता था...

Advertisement
सलमान खान और मनवीर गुर्जर सलमान खान और मनवीर गुर्जर

मनवीर गुर्जर ने जब से बिग बॉस 10 जीता है तब से हर रोज उनके बारे में कोई नई बात सामने आ रही है. पिछले कुछ दिनों से ये कहा जा रहा है कि मनवीर शादीशुदा हैं. मनवीर के शादी का एक वीडियो भी सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है. खबरें हैं कि उनकी एक बेटी भी है.

अब कहा जा रहा है कि मनवीर के शादीशुदा होने की बात सलमान खान को पता थी. हालांकि मनवीर इन खबरों का खंडन कर चुके हैं पर मनवीर के परिवार में से कुछ लोगों ने कहा कि ये बात सच है कि वे शादीशुदा हैं, उनकी बेटी है और सलमान व बिग बॉस शो निर्माताओं को ये पहले ही बता दिया गया था.

Advertisement


मनवीर के अंकल करन सिंह नागर ने मीडिया से कहा है, 'मनवीर की शादी तीन साल पहले हो गई थी. उसकी डेढ़ साल की बेटी है जिसका नाम आशी है. उसने ये बात कभी भी शो निर्माताओं से नहीं छिपाई. यही नहीं, उसने ये बात नितिभा, लोपामुद्रा और मनु पंजाबी को भी बताई थी. सलमान भाई भी इस बात को जानते थे. वहां बहुत सारे बुद्धिमान लोग हैं. उनसे छिपाकर ये सब कैसे किया जा सकता है.'

वहीं सुरेश, जिनकी मनवीर के कजन से शादी हुई है, ने कहा है कि मनवीर की शादी की बात कुछ कारणों से छिपाई गई है. अगर शो के दौरान ये बात बाहर आ जाती तो उन्‍हें लड़कियों के भारी मात्रा में वोट्स कैसे मिलते.

दूसरी ओर, मनवीर के भाई सचिन इसे मनवीर की छवि खराब करने वाली खबरें बता रहे हैं.उन्‍होंने कहा है कि वे इस तरह का बयान देने वाले रिश्‍तेदारों से बात करेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement