बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने के बाद फैंस को डेली एंटरटेनमेंट का हैवी डोज मिल रहा है. अपकमिंग वीकेंड का वार में भी काफी सारा धमाल मचने वाला है. सलमान खान के शो में सारा अली खान अपनी फिल्म अतरंगी रे को प्रमोट करने आएंगी. वहीं सलमान खान करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी की क्लास लगाएंगे.
करण कुंद्रा को देना होगा सलमान खान के सवालों के जवाब
शो का ब्लॉकबस्टर प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान ने करण कुंद्रा पर निशाना साधा. करण कुंद्रा पर सलमान खान ने तीखे वार किए. उनके गेम पर सवाल उठाए. सलमान खान ने करण से पूछा- बीच बीच में आपकी अक्ल कहां घास चरने जाती है? आपके पास जब शब्द नहीं होते हैं तब आप हाथ पैर चलाने पर उतर आते हो. वीकेंड का वार में करण को अपनी सभी हरकतों पर सलमान खान को जवाब देना पड़ेगा.
करण पर गुस्सा होते हुए सलमान ने कहा- मैं अंदर आ जाता हूं, मुझे पटक कर दिखाओ. सलमान खान की डांट सुनते वक्त करण कुंद्रा काफी टेंशन में दिखे. करण कुंद्रा इस हफ्ते टास्क के दौरान एग्रेसिव हुए थे. बीते एपिसोड में करण कुंद्रा प्रतीक सहजपाल के साथ फिजीकल हुए थे. दोनों के बीच धक्का मुक्की हुई थी.
करण कुंद्रा का हिंसक रवैया इससे पहले भी शो में नजर आ चुका है. करण ने प्रतीक को उठाकर पटका था. तब भी करण को होस्ट सलमान खान से डांट खानी पड़ी थी. करण कुंद्रा को ये बिहेवियर उन्हें शो में किस मोड़ पर ले जाएगा, ये तो आने वाले एपिसोड में ही मालूम पड़ेगा. करण कुंद्रा को टास्क में फिजीकल होने के चलते सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जा रहा है. ज्यादातर बीबी फैंस प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट करते दिखे.
aajtak.in