बिग बॉस 10: रोहन मेहरा नहीं होंगे फाइनल का हिस्सा, ये है वजह

बिग बॉस का फिनाले इसी हफ्ते है. ऐसे में हफ्ते के बीच में होने वाले एविक्शन में आज बानी या रोहन में से किसी एक को घर से बाहर होना होगा...

Advertisement
रोहन मेहरा रोहन मेहरा

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

संडे को 'बिग बॉस 10' का फिनाले है. आज रात को शो के मेकर्स घर में बचे कंटेस्टेंट्स को एक झटका देने वाले हैं. और इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि रोहन मेहरा अब इस शो को जीतने की रेस से बाहर हो चुके हैं.

बता दें कि मंगलवार रात प्रसारित किए गए एपिसोड में रोहन मेहरा, बानी, , मनु और मनवीर ने शेफ टास्क में हिस्सा लिया था. आज रात को शो में एक सरप्राइज एविक्शन होगा. लेकिन इसका मंगलवार रात के टास्क से कोई कनेक्शन नहीं है. बल्क‍ि यह फैसला पिछले हफ्ते हुए टास्क के आधार पर किया जाएगा.

Advertisement


बता दें कि लास्ट वीक हुए टास्क में हारने के बाद रोहन, बानी और नॉमिनेट हुए थे. इनमें से मोनालिसा तो पहले ही बाहर हो चुकी हैं. अब बचे बानी और रोहन. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात रोहन से आउट हो गए हैं.


यानी अब मुकाबला बानी, लोपामुद्रा, मनु और मनवीर के बीच है. तो देखते हैं कि इस साल यह ट्रॉफी किसके हाथ में आती है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement