टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने पेट डॉग के लिए रखी ग्रांड पार्टी

टीवी एक्टर सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने  पेट डॉग के लिए रखी ग्रांड पार्टी.

Advertisement
सनाया ईरानी की पार्टी सनाया ईरानी की पार्टी

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 21 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

टीवी इंडस्ट्री की जाने माने कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने अपने प्यारे पेट डॉग के लिए पार्टी का आयोजन किया. इस कपल ने इंडस्टा पर इस शानदार पार्टी की एक ग्रुप फोटो भी शेयर की है.

सनाया और मोहित की इस पार्टी में इंडस्ट्री से उनके खास दोस्त एक्टर बारुन सोबती, रिद्धि डोगरा, राकेश वाशिष्ठ और सुचेता त्रिवेदी पहुंचे. पार्टी की सबसे खास बात ये रही कि पार्टी गेस्ट्स भी अपने प्यारे पेट्स के साथ इस फ्रैंड रियूनियन में शामिल हुए. सनाया ने इस पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, डॉग पार्टी सही से मनाई गई.'

Advertisement
पार्टी की इस तस्वीर में एक्टर वरुण पत्नी पश्मीन के साथ, राकेश रिद्धि के संग अपने पेट डॉग के साथ दिख रहे हैं. लेकिन इस पार्टी से सनाया और मोहित के करीबी दोस्त दलजीत कौर और अक्षय डोगरा नजर नहीं आ रहे हैं.

बता दें सनाया और मोहित दोनो को ही जानवारों से बेहद प्यार है. इंस्टाग्राम पर सनाया ईरानी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं .

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »