होशियार, बिग बॉस हाउस में चलेगा निक्की तंबोली का राज, घरवाले हुए परेशान

निक्की तंबोली के रूल्स पर अब घरवालों को चलना होगा. बीबी मॉल से मिलने वाले सामान में से किसे क्या मिलेगा इसका फैसला अब निक्की करेंगी. सीनियर हिना खान ने निक्की को ये पावर दी है. जिसका निक्की तंबोली भरपूर फायदा भी उठाती दिख रही हैं. वे सभी घरवालों को अपने इशारों पर नचा रही हैं. 

Advertisement
निक्की तंबोली निक्की तंबोली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

बिग बॉस हाउस में दूसरे हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है. निक्की तंबोली के कंफर्म कंटेस्टेंट बनने के बाद अब इस हफ्ते वे बाकी 10 घरवालों पर रूल करती हुई दिखेंगी. इसकी शुरुआत सोमवार के एपिसोड से ही शुरू हो गई है.

बिग बॉस हाउस में चलेगा निक्की का राज
अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें नई कंफर्म कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के रूल्स पर अब घरवालों को चलना होगा. घरवालों को रोजाना बीबी मॉल से मिलने वाले सामान में से किसे क्या मिलेगा इसका फैसला अब निक्की करेंगी. सीनियर हिना खान ने निक्की को ये पावर दी है. जिसका निक्की तंबोली भरपूर फायदा भी उठाती दिख रही हैं. वे सभी घरवालों को अपने इशारों पर नचा रही हैं. 

Advertisement

प्रोमो में हिना ने कहा- मैं चाहती हूं कि निक्की फैसला करें कि किसको क्या मिलना है. निक्की से राहुल वैद्य ने शॉर्ट्स मांगे जिसके निक्की ने इंकार कर दिया. निक्की सभी पर अपना हुकुम चला रही हैं. निक्की ने पवित्रा को भी उनका सामान देने से मना कर दिया. निक्की को इस बीच एक कंटेस्टेंट ने कहा- आज बंदूक तेरे हाथ में है कल किसी और के हाथ में होगी. इसका दो टूक देते हुए निक्की ने कहा- मैं नहीं डरती किसी की भी बंदूक से.

प्रोमो तो काफी मजेदार है. अब देखना ये होगा कि निक्की कैसे घरवालों का जीना मुश्किल करती हैं. वैसे भी सीनियर्स को छोड़ पूरा घर निक्की तंबोली के खिलाफ है. जब निक्की को कंफर्म कंटेस्टेंट का टैग मिला तो घरवालों ने इस पर आपत्ति भी जताई थी. वहीं सीनियर्स में शामिल सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान निक्की की तारीफ करते नहीं थकते. अभी 1 हफ्ते का सफर देख तो यही मालूम पड़ा है कि निक्की सभी 10 कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ी हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »