'नागिन' के सेट पर रितिक की नागिनों संग सेट पर आखिरी सेल्फी

जल्द खत्म होने जा रहा है 'नागिन' का सफर. इस सीरियल की शूटिंग के आखि‍री दिन सेट पर रितिक, शि‍वन्या और शेषा की अलविदा सेल्फी आई सामने.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2016,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

पसंदीदा टीवी सीरियल नागिन के फैन्स इस सीरियल के जल्द बंद होने से जितने निराश हैं उतने ही इस सीरियल के स्टार्स भी दुखी हैं. दरअसल हाल ही में इस सीरियल के आखिरी शूट को अंजाम दिया गया है. इस शूट के दौरान सीरियल के किरदार रितिक, शिवन्या और शेषा ने तस्वीर के जरिए सेट पर आखिरी सेल्फी लेने की बात कही है.

Advertisement

के इन तीनों स्टार्स ने शूटिंग के आखिरी दिन फैन्स को अलविदा करते हुए एक सेल्फी शेयर की है.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, शूटिंग खत्म हुई, शानदार सफर रहा, सेट पर हमारी आखिरी सेल्फी.' तस्वीर में तीनों स्टार्स इमोशनल नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर के फैन क्लब ने इस शो के आखिरी एपिसोड की स्क्र‍िप्ट भी पोस्ट की है. जिसमें रितिक और शिवन्या रोमांस करते नजर आएंगे और तभी अचानक शिवन्या को उलटी होगी और रितिक घबरा जाएगा. रितिक जब से यह पूछेगा कि क्या हुआ? तो का हाथ अपने पेट पर रखेगी और रितिक को गुड न्यूज की ओर इशारा करेगी. इसी हैपी एंडिंग के साथ खत्म होगा 'नागिन' का सफर.

लेकिन इस सीरियल के बंद होने की खबर से फैन्स बेहद दुखी हैं और वह लगातार इस शो को ऑन एयर करने की बात को सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए कह रहे हैं. हाल ही में इस सीरियल में रितिक का किरदार अदा करने वाले एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी इस शो के दूसरे पार्ट को बनाने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि की सफलता को देखते हुए इस सीरियल का दूसरा पार्ट जरूर बनना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »