अनुपमा के सेट पर पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, बहू मदालसा ने किया रिएक्ट

मदालसा ने कहा- मिथुन पाप की ओर से ये एक खुश कर देने वाले सरप्राइज था. मैं उन्हें देखकर बहुत खुश हुई. लीजेंड एक्टर को देखकर पूरी कास्ट खुश हो गई और हम सभी ने उसके साथ तस्वीरें क्लिक की हैं. सारा माहौल मैजिकल हो गया था. पापा ने भी बैठकर शो के बारे में सभी से बात की. उन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को लेकर भी पॉजिटिव रिव्यू दिया.

Advertisement
अनुपमा की कास्ट के साथ मिथुन अनुपमा की कास्ट के साथ मिथुन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2021,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST
  • अनुपमा के सेट पर पहुंचे मिथुन
  • कास्ट के साथ क्लिक कराई फोटो
  • मिथुन की बहू हैं शो का हिस्सा

टीवी शो अनुपमा के सेट पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने सरप्राइट विजिट की. उन्होंने पूरी कास्ट के साथ फोटो भी क्लिक कराई. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अब मिथुन की बहू और शो में काव्या का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने इस पर रिएक्ट किया है. 

बता दें कि मदालसा की शादी मिथुन के बेटे मिमोह संग हुई है. 

Advertisement

क्या बोलीं मदालसा शर्मा?
मदालसा ने कहा- मिथुन पाप की ओर से ये एक खुश कर देने वाले सरप्राइज था. मैं उन्हें देखकर बहुत खुश हुई. लिजेंड एक्टर को देखकर पूरी कास्ट खुश हो गई और हम सभी ने उसके साथ तस्वीरें क्लिक की हैं. सारा माहौल मैजिकल हो गया था. पापा ने भी बैठकर शो के बारे में सभी से बात की. उन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को लेकर भी पॉजिटिव रिव्यू दिया. और इस तरह का शो बनाने के लिए राजन शाही सर की भी प्रशंसा की. ये एक अद्भुत एहसास है, जब पापा मेरे सेट पर आए और हम सभी को आशीर्वाद दिया.

 


 

मिथुन की पत्नी भी देखती हैं अनुपमा
इसके अलावा मदालसा ने ये भी बताया कि उनकी सास योगिता बाली भी शो अनुपमा की लोयल ऑडियंस हैं. वो सारे एपिसोड्स देखती हैं. 
 
शो की बात करें तो ये शुरुआत से ही चर्चा में बना है. टीआरपी रेटिंग्स में भी नंबर वन है. इसमें रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मुस्कान, पारस कलानवत, अल्पना बुच और अरविंद वैद्य जैसे स्टार्स हैं. सीरियल में पहले रुपाली और सुधांशु, पति-पत्नी के रोल में थे. अब दोनों का तलाक हो गया है. सुधांशु की शादी मदालसा शर्मा के साथ हो गई है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »