कहां गायब है 'महाभारत की द्रौपदी'? 3 बार सुसाइड की कोशिश-पति ने दिया था ट्रॉमा, झेली तंगी

रूपा गांगुली ने महाभारत शो में द्रौपदी का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई. उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया और कई चुनौतियों का सामना किया. पहली शादी टूटने के बाद आर्थिक और मानसिक संघर्षों से गुजरीं. उन्होंने कई बार सुसाइड की कोशिश भी की.

Advertisement
रूपा गांगुली ने क्यों की थी जान देने की कोशिश? (Photo: Social Media) रूपा गांगुली ने क्यों की थी जान देने की कोशिश? (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

मशहूर एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने बीआर चोपड़ा की आइकॉनिक महाभारत में द्रौपदी का रोल प्ले किया था. पांचाली के किरदार को रूपा ने ऐसा निभाया कि सालों बाद भी उनकी चर्चा होती है. अपनी दमदार एक्टिंग से रूपा ने हर सीन में जान फूंकी. इस शो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था. उनपर फिल्माया गया चीरहरण का सीन आज भी लोगों को स्तब्ध कर देता है. द्रौपदी का चुनौती भरा रोल कर उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

Advertisement

रूपा का कैसे शुरू हुआ करियर?
वैसे रूपा गांगुली ने सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स संग भी काम किया है. लेकिन उन्हें शोहरत बीआर चोपड़ा के शो से मिली. वो हिंदी सिनेमा के अलावा बंगाली इंडस्ट्री में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं. एक्टर, पॉलिटिशियन होने के अलावा वो प्लेबैक सिंगर भी हैं. रूपा 1980 के दौर में टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस मानी जाती थीं. वो नेशनल अवॉर्ड विनर भी रही हैं. 1986 में रूपा ने टेलीफिल्म निरुपमा से एक्टिंग डेब्यू किया. फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. साउथ मूवीज में भी काम किया. हिंदी में उनका पहला प्रोजेक्ट 1989 में आई मूवी 'एक दिन अचानक' थी.

हिंदी ऑडियंस ने उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर 2017 में मूवी 'मैं खुदीराम बोस हूं' में देखा था. इसके बाद वे बॉलीवुड से नदारद हैं. तो कहां गायब हैं रूपा? क्या उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है? आइए जानते हैं. रूपा भले ही हिंदी प्रोजेक्ट्स में नजर नहीं आ रही हैं. लेकिन जान लें कि उन्होंने एक्टिंग से तौबा नहीं की है. वो बंगाली इंडस्ट्री में आज भी एक्टिव हैं. पिछले साल ही रूपा बंगाली मूवी रघु डकैत में दिखी थीं. उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.

रूपा का बड़ा खुलासा
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रूपा ने 1992 में ध्रुव मुखर्जी से शादी की. वो पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर थे. लेकिन 2007 में उनकी शादी टूट गई. दोनों का एक बेटा है. तलाक के बाद उन्हें बंगाली सिंगर दिव्येंदु  मुखर्जी से प्यार हुआ. वे काफी समय तक लिव इन में रहे. मगर ये रिश्ता भी टूटा. कहते हैं रूपा की पहली शादी में काफी दिक्कतें थीं. रियलिटी शो 'सच का सामना' में रूपा ने बताया था कि पति ध्रुव के प्रेशर में आकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ी थी. लेकिन पति की हरकतों से वो तंग आ गई थीं. वो एक्ट्रेस को पैसे नहीं दिया करते थे.

Advertisement

जिसकी वजह से वो आर्थिक तंगी झेल रही थीं. बार-बार उन्हें पति के आगे पैसों के लिए लाचार होना पड़ता था. इन सभी चीजों से परेशान होकर रूपा ने 3 बार सुसाइड करने की कीशिश का भी खुलासा किया था. शो में पोलीग्राफ टेस्ट के दौरान रूपा ने बताया था कि महाभारत शो की शूटिंग के दौरान उनका को-स्टार संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. वो शख्स कौन था, इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया था. 

हिंदी ऑडियंस रूपा को स्क्रीन पर मिस करती है. वो फिर से बॉलीवुड या हिंदी शोज में लौटेंगी या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. ना ही ऐसा कोई प्लान रूपा ने शेयर किया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement