KBC: कंटेस्टेंट के पास दूध खरीदने के नहीं थे पैसे, जीते 6 लाख 40 हजार

रेखा ने अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लिया. अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी इंप्रेस दिखे. शो में उन्होंने 6 लाक 40 हजार रुपये जीते. शो में उन्होंने बताया कि वो लोअर मिडिस क्लास से आती हैं. और उन्होंने जिंदगी में इतने पैसे नहीं जीते.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

कौन बनेगा करोड़पति में गुरुवार को रेखा रानी हॉटसीट पर बैठीं. उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लिया. अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी इंप्रेस दिखे. शो में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते. शो में उन्होंने बताया कि वो लोअर मिडिस क्लास से आती हैं. और उन्होंने जिंदगी में इतने पैसे नहीं जीते.

रेखा रानी ने इस सवाल पर किया क्विट
रेखा ने शो में 12,5000 के सवाल पर क्विट कर दिया. सवाल था-  सईद मिर्जा की फिल्म नसीम में नसीम के दादा की भूमिका किस कवि ने निभाई थी. ऑप्शन्स थे- (A) कैफी आजमी,  (B) मजरूह सुल्तानपुरी, (C) गुलजार, (D) जावेद अख्तर.
इसका सही जवाब था- कैफी आजमी.

Advertisement

 


रेखा रानी दिल्ली की रहने वाली हैं. वो 27 साल की हैं. रेखा लोअर मिडिल क्लास से आती हैं. शो में रेखा ने अमिताभ को बताया कि उन्होंने जिंदगी में कभी इतने पैसे नहीं देखें. कोरोना की वजह से तो घर में 10 रुपये तक नहीं थे, दूध खरीदने तक के पैसे नहीं थे. एक समय तो ऐसा आया था कि किसी को भी कॉल करते थे तो सभी को ऐसा लगता था कि ये पैसे मांगेंगे. इनको कोई मदद की जरूरत होगी. तो कोई फोन नहीं उठाता था. उस दौरान मेरे दोस्तों ने जो मेरे लिए किया वो बहुत ज्यादा था. इतना तो सगे भी नहीं कर पाते. 

बता दें कि रेखा रानी का जीवन गरीबी में गुजरा है. उनके पिता ऑटो चलाते हैं. 

शो में रेखा ने बताया कि शाहरुख खान उनके फेवरेट एक्टर रहे हैं और जब अमिताभ ने मोहब्बतें में शाहरुख को डांटा था तो कंटेस्टेंट को बहुत बुरा लगा था. वो कभी खुशी कभी गम में तो आपने शाहरुख को घर से ही बाहर निकाल दिया था. मैं बहुत छोटी थी और बहुत रोई थी. इसके बाद अमिताभ कहते हैं कि उन्हें दुख है कि उन्होंने रेखा रानी का दिल दुखाया. वे हाथ जोड़ कर शाहरुख खान से माफी मांगते हैं और जब भी वे शाहरुख से मिलेंगे फिर इस बात के लिए उनसे माफी मांग लेंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »