'राजा बनकर जिए-राजा की तरह चले गए', Sidharth Shukla को कश्मीरा शाह ने किया याद

सिद्धार्थ शुक्ला संग बिग बॉस 13 के घर में एक्टर संग बिताए अपने समय को भी कश्मीरा ने याद किया. उन्होंने कहा, "हम काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. मैं सिद्धार्थ को ऐसे शख्स के तौर पर जानती थी, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है. मां और बहनों के लिए उनका बेशुमार प्यार ऐसा था, जिसकी हर महिला को अपने बेटे से उम्मीद होती है."

Advertisement
कश्मीरा शाह और सिद्धार्थ शुक्ला कश्मीरा शाह और सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST
  • कश्मीरा ने सिद्धार्थ को किया याद
  • सिद्धार्थ को किंग मानती हैं कश्मीरा
  • सिद्धार्थ के निधन से दुखी कश्मीरा

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से कश्मीरा शाह को भी गहरा सदमा पहुंचा है. बिग बॉस 13 में कश्मीरा ने कुछ दिनों तक सिद्धार्थ के साथ काफी अच्छा टाइम गुजारा था. सिद्धार्थ के निधन के बाद जहां हर कोई इस गम से बाहर आने की कोशिश कर रहा है, तो वहीं कश्मीरा शाह का कहना है कि वो इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रही हैं कि सिद्धार्थ अब नहीं रहे. कश्मीरा ने कहा कि वो यह सोचना ही नहीं चाहती हैं कि सिद्धार्थ हमारे बीच से हमेशा के लिए चले गए हैं. कश्मीरा ने कहा कि वो ऐसे सोचना चाहती हैं कि जैसे सिद्धार्थ शूट पर या घर में हैं, जहां वो उनसे संपर्क नहीं कर पा रही हैं. 

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कश्मीरा ने कहा कि उन्होंने हमें हमारी शर्तों पर जीना सिखाया है. कश्मीरा ने कहा, "मैं खुश हूं कि मैं उनसे मिली हूं. मैं गुस्सा भी हूं क्योंकि मुझे पता है कि अब उनका हमारे पास न होने से क्या होगा." 

सिद्धार्थ की फैमिली को लेकर कश्मीरा ने कहा ये
कश्मीरा ने बताया, :मैं उनकी फैमिली से मिली हूं और मैं आपको बता सकती हूं कि उनके पास बहुत प्यार करने वाली बहने थीं, जो उन्हें बेशुमार प्यार करती थीं और एक मां उनपर जान छिड़की थीं." कश्मीरा ने सबसे अपील की है कि वो उनकी डिग्निटी का कायम रखें और उनकी फैमिली को इस दर्द और तकलीफ से बाहर आने का समय दें. 

Sidharth Shukla के निधन से दो दिन पहले मिले थे विशाल, एक्टर ने आखिरी बार कही थी ये बात

Advertisement

सिद्धार्थ के साथ बिताए पलों को कश्मीरा ने किया याद
सिद्धार्थ शुक्ला संग बिग बॉस 13 के घर में एक्टर संग बिताए अपने समय को भी कश्मीरा ने याद किया. उन्होंने कहा, "हम काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. मैं सिद्धार्थ को ऐसे शख्स के तौर पर जानती थी, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है. मां और बहनों के लिए उनका बेशुमार प्यार ऐसा था, जिसकी हर महिला को अपने बेटे से उम्मीद होती है."

 

BB OTT: 'संडे का वार' में वरुण सूद की होगी एंट्री, लेडी लव दिव्या अग्रवाल को देंगे सरप्राइज 

कश्मीरा ने कहा कि सिद्धार्थ एक ऐसे किंग थे, जिन्हें कोई हरा नहीं सकता था. कश्मीरा ने कहा की सिद्धार्थ एक किंग यानी राजा की तरह जीते थे और एक किंग की तरह चले गए और अब हमारी यादों में हमेशा एक किंग की तरह रहेंगे. कश्मीरा शाह ने कहा, "मैं उनके लिए RIP नहीं कह सकती, क्योंकि मेरे लिए वो अभी भी मेरे आस- पास हैं."

हार्ट अटैक से हुआ सिद्धार्थ का निधन
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को हार्ट अटैक के चलते हुआ था. सिद्धार्थ के अचानक निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक सबको हिलाकर रख दिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »