Kapil Sharma के वैनिटी वैन केस में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार

पिछले साल एक्टर ने एक फ्रॉड के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. मगर अब इस मामले में एक्शन भी ले लिया गया है. कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनीटो छाबड़िया को अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 25 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST
  • कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत
  • कार डिजाइनर के बेटे को किया गया गिरफ्तार
  • डिजाइनर ने कपिल से हड़पे थे पैसे

बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा यूं तो लोगों को एंटरटेन करने का काम करते हैं मगर कभी-कभी एक्टर कंट्रोवर्सी समेत अन्य खबरों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं. पिछले साल कपिल शर्मा ने एक फ्रॉड के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अब इस मामले में बड़ा एक्शन भी ले लिया गया है. कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनीटो छाबड़िया को अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

कार डिजाइनर का बेटा गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के ऑफिसर्स ने बोनीटो को पूछताछ के लिए बुलाया था. सवाल-जवाब का सिलसिला खत्म होने के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. दरअसल पिछले साल कपिल शर्मा ने ये शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2017 में दिलीप छाबड़िया को उन्होंने वैनिटी वैन बनाने के लिए 5.3 करोड़ रुपये दिए थे. मगर उन्हें वैनिटी वैन नहीं मिली. कपिल के मुताबिक उन्होंने छाबड़िया को मार्च से मई के महीने के बीच में 5 करोड़ रुपये दिए थे मगर जब साल 2019 के बाद कोई प्रॉग्रेस देखने को नहीं मिली तब कपिल शर्मा ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (NCLT) को अप्रोच किया. 

 

करीब 4 साल पुराना है मामला

इस मामले में बात तब बढ़ गई जब उन्होंने कपिल शर्मा से साल 2020 में 1.20 करोड़ रुपये वैनिटी वैन के पार्किंग चार्जेस के तौर पर मांग लिये. ऐसे में कपिल शर्मा ने पुलिस की मदद ली और केस फाइल कर दिया. जब मामले की तहकीकात की गई तो इसमें दिलीप के बेटे बोनीटो छाबड़िया का नाम सामने आया. इसके बाद उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

KBC: 25 लाख के इस सवाल का सुनील शेट्टी-जैकी श्रॉफ को नहीं पता था जवाब, क्या आप बता सकते हैं?

फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा कपिल शर्मा शो

बता दें कि पिछले साल ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिलीप छाबड़िया को मल्टी करोड़ कार फाइनेंसिंग स्कैम में गिरफ्तार किया गया था. कपिल शर्मा की बात करें तो कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद लॉकडाउन लगने के कारण कपिल शर्मा शो को भी बंद कर दिया गया था. अब इसके नए सीजन की शुरुआत कुछ हफ्ते पहले ही हुई है और ये सुपरहिट कॉमेडी शो एक बार फिर से फैंस का भरपूर मनोरंजन करता नजर आ रहा है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »