कॉमेडियन कपिल शर्मा की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए एडमिट

कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि कपिल की तबियत अचानक खराब होेने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

Advertisement
कपि‍ल शर्मा कपि‍ल शर्मा

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 31 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है. कपिल को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. खबर है कि उन्हें लो बीपी की शिकायत के बाद तुरंत हॉस्प‍िटल ले जाया गया है.

कपिल अभी ठीक हैं लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है. वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में हैं. बुधवार शाम 4 बजे के आसपास कपिल की हालत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

खबरों के मुताबिक कपिल अभी ठीक हैं लेकिन वह गुरुवार को हो रहे दादा साहेब फाल्के अवार्ड में जा पाएंगे या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं हो पाया है.

कपिल के साथ हुए झगड़े के बाद सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया था. उनके जाने बाद से ही इस शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. बीएआरसी की रिपोर्ट की मानें तो 'द कपिल शर्मा शो' टीआरपी रेटेड टॉप 5 टीवी प्रोग्राम्स में भी शामिल नहीं है.

हाल ही में ये सुनने में आ रहा है कि कपिल का शो ऑफ एयर होने वाला था लेकिन फिलहाल सलमान खान ने ऐसा होने से रोक दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement