एजाज खान ने पूरा किया पवित्रा पुनिया से किया वादा, पिता से मिलवाया

एजाज और पवित्रा पिछले दिनों राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में नजर आए थे. दोनों राहुल-दिशा के संगीत का हिस्सा बने थे. पार्टी में एजाज-पवित्रा एकसाथ पहुंचे थे. दोनों ने साथ में धमाल मचाया था. एजाज और पवित्रा की जोड़ी काफी पसंद की जाती है.

Advertisement
एजाज खान, पवित्रा पुनिया, एजाज के पिता एजाज खान, पवित्रा पुनिया, एजाज के पिता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST
  • एजाज के पिता से मिलीं पवित्रा पुनिया
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
  • बिग बॉस 14 में साथ दिखे थे दोनों

एजाज खान और पवित्रा पुनिया की जोड़ी बिग बॉस 14 में बनी थी. शो के सेट पर दोनों को प्यार हुआ. शो खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता बना हुआ है. शो में एजाज ने पवित्रा से वादा किया था कि वे उन्हें अपने पिता से मिलवाएंगे. शनिवार को एजाज ने ये वादा पूरा कर दिया है.

एजाज खान के पिता से मिलीं पवित्रा पुनिया

Advertisement

एजाज ने इंस्टा पर पवित्रा की अपने पिता से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो शेयर करते हुए एजाज ने लिखा- पापा से तुझको मिलाऊंगा. #khandaan #sattarkhan #eijazkhan #pavitrapuniak . फोटो में एजाज और पवित्रा काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस फोटो पर पवित्रा का भी कमेंट आया है. एक्ट्रेस ने लिखा- Blessed.पापा एक आइकॉनिक पर्सनालिटी हैं. एजाज खान इसके लिए आपका शुक्रिया. आई लव यू.


 

एजाज और पवित्रा की इन तस्वीरों पर शेफाली बग्गा ने भी कमेंट किया है. उन्होंने लिखा- किसी की नजर ना लगे. शेफाली ही नहीं बाकी सेलेब्स और फैंस ने भी इन तस्वीरों को पसंद किया है. एजाज और पवित्रा पिछले दिनों राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में नजर आए थे.


 

दोनों राहुल-दिशा के संगीत का हिस्सा बने थे. पार्टी में एजाज-पवित्रा एकसाथ पहुंचे थे. दोनों ने साथ में धमाल मचाया था. एजाज और पवित्रा की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. एजाज और पवित्रा साथ में हैंगआउट करते हैं. उनकी साथ में तस्वीरें वायरल होती हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement