दिव्यांका ने बताया- विवेक के साथ कहां जाएंगी हनीमून मनाने...

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया अब तक हनीमून के लिए टाइम नहीं निकाल पाए हैं. लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही हनीमून पर जाने वाले हैं.

Advertisement
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया अपनी शादी के वक्त जमकर खबरों में रहे थे. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि दोनों अब तक हनीमून के लिए टाइम नहीं निकाल पाए हैं. लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही हनीमून पर जाने वाले हैं.

एक वेबसाइट से बातचीत में दिव्यांका ने कहा- 'जहां का वीजा मिल जाए, बस .' उन्होंने कहा कि इतना तय है कि वे हनीमून के लिए विदेश ही जा रहे हैं. दिव्यांका ने कहा कि काफी दिन से उनके दिमाग में हनीमून का खयाल है, लेकिन शूट की व्यस्तता की वजह से जा नहीं पाईं.

Advertisement


दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी में जान फूंकने का काम किया म्यूजिक ने. म्यूजिक दिव्यांका को बहुत पसंद है और विवेक ने इसी बात को अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए चुना. दोनों जब कार राइड पर जाते तो विवेक अपनी प्यारी सी दोस्त जो अब उनकी पत्नी बन चुकी हैं, के लिए उनकी पसंद के गाने बजाते भी और गाते भी. विवेक का ये अंदाज दिव्यांका को उनके करीब ले आया और फिर सब जानते हैं कि उनका प्यार कैसे परवान चढ़ा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »