डांस दीवाने: तू शायर है, मैं तेरी शायरी... गाने पर माधुरी ने उर्मिला संग किया परफॉर्म, वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए माधुरी ने उर्मिला को धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा- थैंक्यू उर्मिला मेरे साथ साजन के 30 साल का जश्न मनाने के लिए. #saajan. वीडियो में माधुरी पिंक कलर का इंडियन अटायर पहने दिख रही हैं. वहीं उर्मिला ब्लू जंपसूट पहना हुआ है. दोनों ही एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Advertisement
माधुरी-उर्मिला माधुरी-उर्मिला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST
  • डांस दीवाने में नजर आ रहीं माधुरी
  • माधुरी ने शेयर किया डांस वीडियो
  • उर्मिला संग किया परफॉर्म

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित डांस ने रियलिटी शो के सेट पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साजन के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया. एक्ट्रेस ने सोमवार को एक रील्स वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो फिल्म के पॉपुलर ट्रैक तू शायर है पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस उर्मिला जिन्होंने लंबे समय से इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है. अब वो डांस दीवाने 3 के स्पेशल एपिसोड में नजर आने वाली हैं.

Advertisement

माधुरी ने उर्मिला को कहा धन्यवाद
वीडियो शेयर करते हुए माधुरी ने उर्मिला को धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा- थैंक्यू उर्मिला मेरे साथ साजन के 30 साल का जश्न मनाने के लिए. #saajan. वीडियो में माधुरी पिंक कलर का इंडियन अटायर पहने दिख रही हैं. वहीं उर्मिला ब्लू जंपसूट पहना हुआ है. दोनों ही एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 90s में दोनों ही एक्ट्रेस ने सिल्वर स्क्रीन पर राज किया है. 

बता दें कि पहली बार माधुरी और उर्मिला साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं. 




वहीं फिल्म साजन की बात करें तो ये 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त भी लीड रोल में थे. ये रोमांटिक ड्रामा थी. इसे Lawrence D’Souza ने डायरेक्ट किया था और सुधाकर बोकाड़े ने इसे प्रोड्यूस किया था. ये अपने म्यूजिक की वजह से भी चर्चा में रही. इसका म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था. बता दें कि इस साल कोरोना की वजह से श्रवण राठौड़ का निधन हो गया. 

Advertisement

 वर्क फ्रंट पर माधुरी को पिछली बार कलंक में देखा गया था. इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »