Bharti Singh ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पूछा- लड़का होगा या लड़की? सेलेब्स ने दिया ये जवाब

बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए भारती और हर्ष नजर आए. बेबी बंप पर भारती और हर्ष ने हार्ट का पोज बनाकर फोटो क्लिक कराई. इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा- सैंटा आएगा या सैंटी? आपको क्या लगता है जल्दी कमेंट्स में बताओ.

Advertisement
हर्ष लिंबाचिया-भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया-भारती सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST
  • भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
  • मां बनने वाली हैं भारती सिंह
  • भारती ने पूछा- बेटा होगा या बेटी

कॉमेडियन भारती सिंह को जबसे पता चला है कि वो मां बनने वाली हैं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. यही हाल उनके पति हर्ष लिंबाचिया का भी है. दोनों ही अपने घर में आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं. भारती और हर्ष इस बात को लेकर भी एक्साइटेड हैं कि उन्हें बेटा होगा या बेटी. कॉमेडियन ने अपनी नई पोस्ट में फैंस से इसे लेकर सवाल किया है.

Advertisement

भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

भारती सिंह ने पति हर्ष संग तस्वीर शेयर की है. भारती ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है और सैंटा कैप भी. बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए भारती और हर्ष नजर आए. बेबी बंप पर भारती और हर्ष ने हार्ट का पोज बनाकर फोटो क्लिक कराई. इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा- सैंटा आएगा या सैंटी? आपको क्या लगता है जल्दी कमेंट्स में बताओ.


 

भारती की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं सेलेब्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक्टर करणवीर बोहरा ने कमेंट कर लिखा- मुझे सैंटी चाहिए. श्वेता पंडित ने लिखा- आपके चेहरे को देखकर मुझे लगता है लड़का होगा. चलो देखते हैं. विंदू दारा सिंह कहते हैं- खुशियां पक्की है क्योंकि इस घर में हमेशा खुशी और आशीर्वाद बना रहेगा. आरती सिंह, अर्जुन बिजलानी ने कहा कि उन्हें सैंटी चाहिए.

Advertisement


 

भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी पर पति हर्ष के रिएक्शन को बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे से ज्यादा इस बच्चे की मां हर्ष है. इस नए फेज को लेकर वो काफी एक्साइटेड है. मुझे काफी मूड स्विंग्स हो रहे हैं. लेकिन हर्ष मुझे पैंपर कर रहा है. मेरी एक्स्ट्रा केयर कर रहा है. ये खूबसूरत और चैलेंजिंग फेज है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »