बिग बॉस 14: घर से बेघर हुईं कश्मीरा शाह, रुबीना-जैस्मीन के बीच अनबन

बिग बॉस 14 में कश्मीरा शाह का सफर खत्म हो गया. कश्मीरा को दर्शकों ने सबसे कम वोट दिया और उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा. जाते-जाते उन्होंने सभी को खूब विश किया और आगे के सफर के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा.

Advertisement
कश्मीरा शाह कश्मीरा शाह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

बिग बॉस 14 में कश्मीरा शाह का सफर खत्म हो गया. कश्मीरा को दर्शकों ने सबसे कम वोट दिया और उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा. जाते-जाते उन्होंने सभी को खूब विश किया और आगे के सफर के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा. इसके अलावा रुबीना दिलैक और जैस्मीन भासीन के बीच लड़ाई देखने को मिली. दोनों सलमान खान के सामने भी भिड़ गईं. 

Advertisement

अली ने निक्की को बोला फ्रॉड लड़की- अली गोनी और निक्की तंबोली के बीच बात बढ़ती हुई नजर आई. दोनों की बहस ने हिंसक रूप ले लिया. निक्की ने अली को धक्का मारा. इस बीच घर के और सदस्य भी आ गए और दोनों को संभालने की कोशिश की गई.  

अर्शी ने कहा कि वे ही शो चला रही हैं- निक्की तंबोली का गुस्सा आज सातवें आसमान पर चढ़ा नजर आया. निक्की ने अर्शी को बुरा-भला कहा. उन्होंने कहा कि अर्शी नहीं सुधरेंगी. वे ऐसी ही रहेंगी. अर्शी ने कहा कि वे शो चला रही हैं और निक्की का समय खत्म हो चुका है. बाहर अब लोग उन्हें देखना नहीं चाहते.

घर के सभी मर्दों की हुई वैक्सिंग- घर के सभी मर्दों की वैक्सिंग देखने को मिली. राखी ने राहुल महाजन के बाल उखाड़े और कश्मीरा शाह ने मनु पंजाबी के बाल उखाड़े. जैस्मीन को एजाज खान के बाल निकालने का मौका मिला. निक्की तंबोली ने अली गोनी के बाल उखाड़े और अपना बदला भी लिया.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

शो में सबसे ज्यादा बोरिंग कौन- अनुभव और जैस्मीन को अलग कर के घरवालों से पूछा गया कि घर में सबसे ज्यादा बोरिंग कौन है. सभी ने अपनी-अपनी राय दी और बताया कि उनकी नजरों में किसे अनुभव बोरिंग लगते हैं और किन्हें जैस्मीन बोरिंग लगती हैं. 

अपने पैर पर कुल्हाड़ी खुद मारती हैं जैस्मीन- रुबीना दिलैक और जैस्मीन भासीन के बीच बात पहले जैसी नहीं रह गई है. दोनों के बीच बढ़ते गेम के साथ दूरियां भी बढ़ गई हैं. दोनों के रिश्ते में विश्वास की कमी आ गई है. रुबीना ने जैस्मीन पर इल्जाम लगाया है कि वे टास्क के दौरान सारी हदें पार कर जाती हैं. जैस्मीन को इस बात की दिक्कत है कि वे बात-बात पर पिच हाई कर देती हैं. दोनों की सुलह इस बात पर हुई की दोनों अब आगे एक दूरी बना कर रखेंगे और एक-दूसरे से बात नहीं करेंगे. 

घर में हुई सिंगर ध्वनि भानुशाली की एंट्री- सिंगर ध्वनि ने अपनी जादुई आवाज की प्रस्तुति दीं. उन्होंने अपने पॉपुलर सॉन्ग किस्मतों का लिखा मोड़ दूं गाया और सलमान के साथ डांस भी किया. वे बिग बॉस के घर में अपने नए गाने का प्रमोशन करने के लिए आई थीं. वे घर के अंदर तो नहीं गईं मगर उन्होंने सलमान खान से 

Advertisement

कश्मीरा शाह का सफर बिग बॉस के घर में खत्म- इस बार नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट में अभिनव, कश्मीरा, अर्शी, एजाज और मन्नू थीं. इस हफ्ते कश्मीरा शाह का सफर बिग बॉस 2020 के घर में खत्म हो गया. कश्मीरा को ऑडियंस का ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला और उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »