बिग बॉस 15: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होस्टिंग के लिए सलमान खान नहीं इन स्टार्स को किया गया अप्रोच

इस बार बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. शो टीवी पर आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. पहली बार बिग बॉस को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा. कलर्स चैनल पर आने से पहले 6 हफ्ते के लिए ओटीटी पर दिखाया जाएगा. शो 6 महीने तक चलेगा.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST
  • बिग बॉस 15 में नए ट्विस्ट
  • ओटीटी पर आएगा BB15
  • कौन करेगा ओटीटी पर BB15 को होस्ट?

बिग बॉस 15 को लेकर खबरों चर्चा में बनी हुई हैं. शो से जुड़े अपडेट्स लगातार देखने को मिल रहे हैं. बीते दिनों खबरें आई थीं कि बिग बॉस 15, 8 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज होगा और फिर टीवी पर ऑन एयर होगा. कंटेस्टेंट भी घर में एंट्री लेने से पहले जल्द ही क्वारनटीन होने वाले हैं. शो को पिछले कई सालों से सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. 

Advertisement

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होस्टिंग के लिए सलमान खान नहीं कोई नया चेहरा होगा. इसके लिए रोहित शेट्टी, फरहान खान और बॉलीवुड के कुछ चेहरे को अप्रोच किया गया है.

रोहित शेट्टी को किया अप्रोच!
रोहित शेट्टी फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं. वो फिलहाल शो खतरों के खिलाड़ी 11 को होस्ट कर रहे हैं. रोहित सबसे पहले इंसान हैं, जिन्हें इसके लिए अप्रोच किया गया. हालांकि, रिपोर्ट्स हैं कि डेट्स ईश्यूज के चलते बात नहीं बन पाई. इसके बाद फरहान खान और दूसरे सेलिब्रिटीज को कंसीडर किया जा रहा है. अभी मेकर्स ओटीटी के लिए होस्ट फाइनल कर रहे हैं.


                     
बता दें कि इस बार बिग बॉस में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. शो टीवी पर आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. पहली बार बिग बॉस को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा. कलर्स चैनल पर आने से पहले 6 हफ्ते के लिए ओटीटी पर दिखाया जाएगा. शो 6 महीने तक चलेगा. 

Advertisement

बिग बॉस 14 में ये एक्ट्रेस बनीं विनर
बिग बॉस 14 की बात करें तो शो में रुबीना दिलैक ने विनर बनी थीं. वहीं राहुल वैद्य फर्स्ट रनरअप थे और निक्की तंबोली सेकेंड रनरअप थीं. शो को काफी पसंद किया गया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement