Bigg Boss 11: मेहजबी सिद्धीकी पर छाया भूत का साया, घरवालों के उड़े होश

बिग बॉस के घर में कुछ अजीबोगरीब न हो तो मजा नहीं आता. अब जब लड़ाई-झगड़े थम गए हैं तो घर में भूत की एंट्री हो गई है. जानें, क्या हुआ घर का हाल...

Advertisement
अर्शी खान और मेहजबी सिद्दीकी अर्शी खान और मेहजबी सिद्दीकी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

बिग बॉस का सीजन 11 हर रोज कुछ खास और मजेदार चीजें लेकर सामने आता है. शो की शुरुआत झगड़ों के नाम रहा तो कुछ कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो शो में तड़के का काम कर रहे हैं. पड़ोसी बनकर घर में एंट्री लेने वाली मेहजबी सिद्दीकी फिलहाल खबरों में बनी हुई हैं और वजह से उन पर छाया भूत का साया.

Advertisement

कलर्स चैनल के ट्विटर अकाउंट पर मेहजबी सिद्दीकी और घरवालों का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मेहजबी की हरकतें कुछ डरावनी सी हैं. उन्हें इस हाल में देखकर घरवालों की हालत पतली हो जाती है. वहीं हिना आकर उनके ऊपर फूंक डालने की कोशिश करती है ताकि मेहजबी पर छाया बुरा साया टल जाए.

बता दें कि इससे पहले भी कंटेस्टेंट शिवानी दुर्गा को ऐसी ही हालात में देखा गया था. उस वक्त भी घरवालों का हाल बुरा हो गया था. फिलहाल शिवानी शो से बाहर हो चुकी हैं. वहीं दूसरी तरफ वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में आने वाली ढिंचैक पूजा ने ही धमाल मचा दिया है.

ढिंचैक पूजा के आने पर सलमान खान भी शॉक्ड दिखे. उन्होंने पूजा का मजाक भी उड़ाया. घरवाले भी उनके आने से ज्यादा खुश नहीं दिखे. हद तो तब हो गई जब हिना खान उनका वेलकम करने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकलीं. उन्होंने कहा कि बस अब शो से उनका विश्वास उठ गया है. उनके इस रिएक्शन पर ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया.

Advertisement

आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा को घर में इनवाइट करते हुए सलमान खान ने जिस तरह काफी लंबी और गहरी सांस ली, उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि वो इस एंट्री से कुछ ज्यादा खुश नहीं हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement