मनवीर को करनी है इस हीरोइन के साथ फिल्म, क्या सलमान करेंगे मदद

बिग बॉस जीतने के बाद मनवीर बॉलीवुड के सपने भी देख रहे हैं. चर्चा है कि खुद सलमान खान उनको चांस देंगे...

Advertisement
मनवीर गुर्जर मनवीर गुर्जर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

'बिग बॉस 10' जीतने के बाद मनवीर गुर्जर का कॉन्फ‍िडेंस बढ़ गया है और वह बॉलीवुड में एंट्री भी करना चाहते हैं. लेकिन इससे पहले वह बिग बॉस 10 के सारे एपिसोड देखेंगे.

वैसे जानते हैं बॉलीवुड में वह किस हीरोइन के साथ फिल्म करना चाहते हैं? यह कोई और नहीं... 'आशिकी गर्ल' श्रद्धा कपूर हैं.


' जीतने के बाद एक इंटरव्यू में ने कहा- लोगों का अपने लिए प्यार देखकर मैं बहुत हैरान हूं और भावुक भी हो रहा हूं. जहां तक बात बॉलीवुड या टीवी की है तो मैं इस बारे में सोच रहा हूं और मौका मिला तो श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म करना चाहता हूं.

Advertisement


बता दें कि ऐसी भी चर्चा है कि मनवीर को सलमान खान अपनी एक फिल्म में मौका दे सकते हैं. वैसे भी लड़कियों के बीच मनवीर खासे पॉपुलर हैं और अपनी कम्यूनिटी में तो हीरो बन ही गए हैं. ऐसे में निश्चित तौर पर उनको साइन करना घाटे का सौदा नहीं होगा!


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement