Bigg Boss 10: आज पता चलेगा कौन है सबसे ज्यादा हॉट?

'बिग बॉस 10' के घर में आज 'द एपी फिज फील द फिज टास्क' होगा, जिसमें दर्शकों को पता चलेगा कि घरवाले बिग बॉस हाउस में किसे हॉट मानते हैं.

Advertisement
बिग बॉस 10 बिग बॉस 10

नरेंद्र सैनी

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

'बिग बॉस' के घर का हर सदस्य एक अलग राय रखता है, और यह खाने से लेकर काम और किसी भी शख्स के बारे में हो सकती है. अक्सर जब भी बहस होती है तो उनकी यह राय दर्शकों के सामने खुलकर आ भी जाती है.

आज रात के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. आज में 'द एपी फिज फील द फिज टास्क' होगा जिसमें घर के सदस्य एक दूसरे से मुकाबला करते नजर आएंगे. इसमें दोनों टीमों के सदस्यों से विपक्षी टीम के बारे में कुछ अंतरंग सवाल पूछे जाएंगे और जिनके देने होंगे. यानी नतीजे विस्फोटक ही होंगे.

Advertisement


जब लोपामुद्रा की बारी आई तो उनका सामना नितिभा से हुआ. नितिभा ने लोपा से घर के अंदर उनकी पसंद और रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया. सब जवाब का इंतजार करने लगे कि इस हॉटी को घर का कौन-सा बंदा सबसे ज्यादा पसंद है. नितिभा अनुमान लगती हैं कि लोपा, राहुल का नाम लेंगी लेकिन लोपा, का नाम लेती हैं. गौरव इस पर शरमा के रह जाते हैं.


लेकिन मजा तब आता है जब राहुल का नितिभा के नाम के बारे में पता चलता है. राहुल खुद को हॉट कहने को लेकर सोच में पड़ जाते हैं और कहते हैं कि वे ऐसे नहीं हैं. नितिभा का जवाब गलत होता है जिससे घर के सदस्यों को लग्जरी बजट टास्क में बनाने का मौका मिल जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »