भारती सिंह ने 11 साल तक कपिल शर्मा से छिपाया रिलेशनशिप, बताई वजह

टीवी टाउन की भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया क्यूटेस्ट कपल्स में शुमार हैं. साल 2017 में जब दोनों की शादी की चर्चाएं होनी शुरू हुई, तब फैन्स को इनके रिलेशनशिप के बारे में पता चला. 'कॉमेडी सर्कस', 'लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे शोज में दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिला.

Advertisement
भारती सिंह भारती सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST
  • भारती ने की पर्सनल लाइफ पर बात
  • कपिल से छिपाया हर्ष संग रिलेशनशिप

टीवी टाउन के भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया क्यूटेस्ट कपल्स में शुमार हैं. साल 2017 में जब दोनों की शादी की चर्चाएं होनी शुरू हुई, तब फैन्स को इनके रिलेशनशिप के बारे में पता चला. 'कॉमेडी सर्कस', 'लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे शोज में दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिला. एक ओर भारती सिंह कॉमेडियन्स में शुमार थीं, तो वहीं हर्ष राइटर, स्क्रिप्टिंग और लीरिक्स लिखने के लिए जाने जाते थे. कपिल शर्मा, हर्ष को अपना छोटा भाई मानते थे, लेकिन भारती ने हर्ष संग अपने रिलेशनशिप के बारे में कपिल को नहीं बताया था. लंबे समय तक यह बात उन्होंने छिपाए रखी थी. 

Advertisement

भारती ने कही यह बात
कपिल शर्मा और मनीष पॉल, भारती सिंह के बेहद करीब हैं. सभी हर्ष को अच्छी तरह जानते थे. परिवार की तरह वे हर्ष की देखभाल करते थे. हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट में भारती सिंह ने हर्ष संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की. उनका कहना है कि कपिल शर्मा से भी उन्होंने हर्ष को डेट करने की बात छिपाए रखी, क्योंकि वह शर्मीली हैं और इस बारे में बात करते हुए वह अजीब महसूस करती. यहां तक की पब्लिकली भी उन्होंने इसके बारे में बात करना ठीक नहीं समझा. 

हर्ष से पहले भारती ने किसी को भी आई लव यू नहीं कहा. भारती का कहना है कि वह पुराने ख्यालों की हैं, जब बात आती है रिलेशनशिप और लव लाइफ की तो. हर्ष ने भारती को मैसेज द्वारा प्रपोज किया था. भारती को नहीं पता था कि किस तरह रिएक्ट करना है, जिसके चलते उन्होंने हर्ष से 25 दिन तक बात नहीं की थी. बाद में भारती ने हर्ष को फेस टू फेस बताया था. 

Advertisement

'मोटी थी, सुंदर भी नहीं दिखती थी, नहीं सोचा था कोई लड़का प्यार करेगा' बोलीं भारती

मनीष और कपिल को हर्ष संग रिलेशनशिप के बारे में क्यों नहीं बताया, इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे अंदर भाई की इज्जत वाली फीलिंग है. मुझे अजीब महसूस होता है. न तो मैंने कपिल को और न ही मनीष को बताया, मैं ऐसी बिल्कुल नहीं हूं कि मैं मुंबई में हूं और काम करती हूं, मेरा बॉयफ्रेंड है, मैं उससे शादी करने जा रही हूं, हम मालदीव जा रहे हैं. मेरे अंदर हिम्मत ही नहीं थी ये सब बोलने की. आज भी अगर मैं पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करती हूं तो परिवार के सामने मैं अजीब महसूस करती हूं. मैंने सिर्फ शर्म की वजह से दोनों को यह बात नहीं बताई." 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »