Anupamaa Spoiler Alert: टीवी के नबंर वन शो अनुपमा में मालविका की एंट्री हो चुकी है. मालविका की एंट्री वनराज की जिंदगी में खुशियों की सौगात लाई है. वहीं अनुपमा के लिये नई टेंशन का पिटारा. वनराज, मालविका को फैमिली से इंट्रोड्यूस करा चुका है. मालविका वनराज की नई बिजनेस पार्टनर है, जिसे देख कर हर कोई शॉक्ड है. मालविका को देख कर शाह फैमिली ज्यादा खुश नजर नहीं आई. वहीं वनराज को देख कर ऐसा लग रहा था, जैसे मानों वो कबसे इस लम्हे के इंतजार में बैठा था.
काव्या को होगी जलन
आज के एपिसोड में मालविका और वनराज शाह की नजदीकियां देखने के बाद काव्या मन ही मन जलती-भूनती दिखाई दे रही है. वैसे वनराज चाहता भी यही था. जिस तरह से काव्या ने शाह फैमिली की नाक में दम कर रखा था, उससे वनराज काफी परेशान हो चुका था. काव्या की हरकतों से परेशान होकर वनराज ने खुद से वादा किया था कि एक दिन वो उस पर हुए सितमों का बदला लेगा. देखिये वो दिन आ ही गया जब वनराज, मालविका के साथ मिल कर सबसे अपना हिसाब चुकता करेगा.
अनुपमा होगी सरप्राइज
मालविका और वनराज शाह को करीब देख कर सिर्फ काव्या ही नहीं, बल्कि अनुपमा भी परेशान दिखाई दी. अनुपमा की ये परेशानी तब और बढ़ जायेगी, जब वो मालविका को भागते हुए अनुज के पास जाते देखेगी. मालविका जिस तरह से अनुज से मिलती है उसे देख कर सब हैरान रह जाते हैं. सभी के मन में अनुज-मालविका के रिश्ते को लेकर शक भी पैदा होता है. हांलाकि, कुछ देर बाद खुलासा हो जाता है कि मालविका अनुज का अतीत नहीं, बल्कि उसकी बहन है.
अनुपमा का क्या होगा?
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अनुपमा और अनुज आपस में कुछ बात करना चाहते हैं, लेकिन मालविका की वजह से मुमकिन नहीं हो पाता. चाहते हुए भी अनुपमा अपने दिल की बात अनुज से नहीं कह पायेगी. क्या ये मालविका और वनराज शाह की अनुपमा को परेशान करने की कोई चाल है? क्या आने वाले वक्त में अनुज अपनी बहन की वजह से अनुपमा से दूर हो जायेगा? या फिर अनुपमा वनराज और मालविका की सच्चाई सबके सामने लायेगी.
फिलहाल ये सवाल हैं, जिसका खुलासा धीरे-धीरे होता रहेगा. जब तक आप शो एंजॉय करिये.
aajtak.in