13 साल बाद टीवी कपल गौरी और यश टोंक के घर गूंजी किलकारी

श्वेता तिवारी के बाद टीवी के एक और फेमस कपल के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी. आइए जानें, किस सेलेब्रिटी कपल के घर आई है ये खुशी...

Advertisement
गौरी और यश टोंक गौरी और यश टोंक

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:32 AM IST

टीवी एक्टर यश और गौरी टोंक के घर 13 साल बाद एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है. यश और गौरी की ये दूसरी बेटी है. इससे पहले दोनों की एक बड़ी बेटी है जो अभी 13 साल की है.


सीरियल 'कहीं किसी रोज' की हिट जोड़ी यश और गौरी अपनी दूसरी बेटी के जन्म से काफी खुश और उन्होंने बेबी का नाम मायरा रखा है.

Advertisement

बता दें कि यश और गौरी पहली बार सीरियल 'कहीं किसी रोज' के सेट पर मिले थे. इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली. गौरी ने 23 साल की उम्र में पहली बेटी परी को जन्म दिया.


गौरी ने शादी और फिर पहली बेटी के जन्म के बाद से एक्टिंग से कुछ दिन का ब्रेक ले लिया था. यश टोंक भी लास्ट टाइम सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में नजर आए थे. फिलहाल ये कपल अपनी बेटी के जन्म से काफी खुश है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement