Advertisement

टीवी

आलीशान कोठी में रहता है यूट्यूबर, राजा जैसे ठाठ, घर में बनाया थिएटर-जकूजी

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST
  • 1/12

यूट्यूबर अभिषेक मल्हान को फुकरा इंसान के नाम से भी जाना जाता है. एक वक्त था जब अभिषेक परिवार के साथ छोटे से घर में रहते थे. पर अब हालात बदल चुके हैं. 
 

  • 2/12

सालों की मेहनत के बाद अभिषेक ने गुरुग्राम में अपना आलीशान विला बना लिया है. इसकी कीमत लगभग 25 करोड़ है. 
 

  • 3/12

अभिषेक बताते हैं कि वो दो साल पहले ये विला खरीदने के लिए आए थे, लेकिन उस वक्त ये घर उनके बजट से बाहर था. 

Advertisement
  • 4/12

घर खरीदने के लिए उनके परिवार ने कड़ी मेहनत करनी शुरू की. आखिरकार वो दिन भी आया जब वो अपना सपनों का आशियाना बनाने में कामयाब रहे. 

  • 5/12

यूट्यूबर के घर का बाहर का नजारा देखकर ऐसा लगता है, जैसे आप फिल्मों में कोई महल देख रहे हों. 
 

  • 6/12

अभिषेक के घर में एंट्री लेते ही आलीशान व्यू नजर आता है. ठीक वैसे ही जैसे बड़े पर्दे पर किसी बड़े सेलिब्रिटी का घर देखते हैं. 

Advertisement
  • 7/12

यूट्यूबर के घर को उनके मम्मी-पापा ने डिजाइन किया है. घर के इंटीरियर पर बारीकी से ध्यान दिया गया है. 
 

  • 8/12

अभिषेक की कोठी में गोल्ड-प्लेटेड एंटीक शोपीस रखे हुए हैं, जो उनके लिविंग रूम की शोभा को दोगुना कर रहे हैं. 
 

  • 9/12

अभिषेक और उनके भाई ने घर में एक गेमिंग रूम भी बनाया हुआ है, जहां वो आराम से बैठकर गेम खेलते हैं. घर में लिफ्ट भी लगी हुई है, ताकि किसी भी फ्लोर पर आसानी से जाया जा सके. 

Advertisement
  • 10/12

कमाल की बात ये है कि यूट्यूबर के घर में जिम, स्विमिंग पूल और थिएटर भी बना हुआ. मतलब एंटरटेनमेंट के सारे साधन एक ही छत के नीचे मौजूद हैं. 
 

  • 11/12

घर में वॉकिंग वॉर्डरोब और बेहद लैविश किचन है. मतलब अभिषेक के आशियाने में वो हर चीज है, जिसका आम इंसान सपना देखता है. 
 

  • 12/12

अभिषेक मल्हान का हाउस टूर करने के बाद बस यही कहेंगे कि तारीफ में शब्द कम पड़ रहे हैं. 
 

Photo: Youtube/Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement