टीवी के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों का माहौल सजा है. कपल के जुड़वा बच्चों का घर में धमाकेदार वेलकम हुआ है.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
शुक्रवार को दिव्यांका-विवेक अपने नन्हे बेटों को घर लेकर गए. इस बीच एक्टर ने व्लॉग भी शेयर किया. जिसमें विवेक ने पापा बनने से पहले होने वाली घबराहट का जिक्र किया.
Photo: Screengrab
विवेक ने बताया कि बच्चों के जन्म लेने पर वो खुश हैं. लेकिन नर्वस भी हैं. उन्हें डर लग रहा है क्या वो बच्चों को सुरक्षित लाइफ दे पाएंगे? क्या वो अच्छे पापा बनेंगे? उनकी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे?
Photo: Screengrab
डिलीवरी के वक्त दिव्यांका के साथ लेबर रूम में विवेक भी गए थे. उनके लिए ये अलग एक्सपीरियंस था. बच्चों को देखकर वो इमोशनल हुए.
Photo: Screengrab
विवेक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बहुत ब्लड बर्बाद हुआ. मदर्स के लिए उनकी रिस्पेक्ट बढ़ गई है. वो मां के गले लगकर इमोशनल हुए.
Photo: Screengrab
विवेक ने बताया कि मैंने पहले से डॉक्टर्स को कहा था कि मैं लेबर रूम में दिव्यांका के साथ रहूंगा. मैं बच्चों के दुनिया में आने का पूरा प्रोसेस देखूंगा.
Photo: Screengrab
''हमें बताया गया कि सर्जरी देखने के बाद बहुत से लोग बेहोश हो जाते हैं. देख नहीं पाते. हमें कहा गया कि आप दूर से डिलीवरी देखना. क्यों उस जोन में जाना है.''
Photo: Screengrab
''मैं इंतजार कर रहा था अंदर जाने का. लेकिन डिलीवरी के वक्त डॉक्टर्स ने मुझे लेट बुलाया. लेबर रूम में 7-8 डॉक्टर्स थे, मैंने देखा कि बच्चे पैदा हो चुके थे. मुझे हैरानी हुई, मैं उनकी अंबिलिकल कॉर्ड काटना चाहता था.''
Photo: Screengrab
''लेकिन कोई बात नहीं जो होता है अच्छे के लिए होता है. मैंने दिव्यांका का हाथ पकड़ा, बच्चों को देखा. मैं 20 मिनट अंदर था. मैंने पूरी सर्जरी देखी लेकिन कुछ ऐसा फील नहीं किया कि मैं बेहोश हो जाऊं.''
Photo: Screengrab
''लेकिन मैं हैरान था इतना खून बहता है. उस प्रोसेस को देखकर आप हैरान हो जाते हो. वो जो कुछ मैंने देखा मुझे समझ नहीं आया कैसे रिएक्ट करना है. बाहर आया तो फैमिली खुश थी, लेकिन मैं तब भी सुन्न था. मैं इमोशनली नंब था.''
Photo: Screengrab
''लेकिन मैं धीरे-धीरे फॉर्म में आया. मुझे अपनी फीलिंग को सिंक करने में वक्त लगा. पर अब मैं नॉर्मल हूं.'' ये सब बोलते हुए विवेक अपने बच्चों को लेकर इमोशनल हुए.
Photo: Screengrab