वेडिंग सीजन में एक्टर, राइटर और कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. सोमवार को स्वरा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाश्वत संग सात फेरे लिए.
हाई प्रोफाइल वेडिंग में बॉलीवुड, साहित्य, बिजनेस और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर स्वरा के वेडिंग वीडियोज छाए हुए हैं.
शादी के खास दिन पर शैलेश लोढ़ा की बेटी ने सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगीं. डिजाइन लहंगे के साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी और सटल मेकअप से अपना लुक कंप्लीट किया.
शादी पर स्वरा का लुक ऑन पॉइंट था. शादी से पहले उन्होंने उम्मेद भवन में पेरेंट्स के साथ यादगार फोटोशूट कराया. दुल्हन और नजारा दोनों ही खूबसूरत था.
शादी की रौनक तब और भी बढ़ गई जब वहां विक्की कौशल की एंट्री हुई. शैलेश लोढ़ा ने गले लगाकर विक्की कौशल का स्वागत किया.
शादी में विक्की कौशल शादी में परिवार के अहम सदस्य की तरह कई जिम्मेदारियां निभाते दिखे. उन्होंने शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक की. इसके बाद उनके साथ बारातियों का वेलकम किया.
विदाई से पहले शैलेश लोढ़ा बेटी को गले लगाकर इमोशनल होते दिखे. बाप-बेटी के अनोखे लम्हे ने हर किसी को इमोशनल कर दिया.
नोटिस करने वाली बात ये है कि शैलेश लोढ़ा एक सादगी भरा जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बेटी की शादी उन्होंने शाही अंदाज में की.
स्वरा की शादी से पहले उम्मेदभवन कई हाई प्रोफाइल वेडिंग का गवाह बन चुका है. इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हैं. 2018 में प्रियंका और निक उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी पर प्रियंका ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे.
स्वरा की रॉयल वेडिंग ने फैन्स को सरप्राइज कर दिया. जिस तरह नेता-अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे, वो देखकर यही कह सकते हैं कि एक्टर ने सिर्फ दौलत-शोहरत नहीं, बल्कि प्यार भी कमाया है.
स्वरा लोढ़ा की बात करें, तो वो पेश से राइटर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. शैलेश लोढ़ा की बात करें, तो उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में तारक मेहता का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. वो सालों पहले शो छोड़ चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है.
स्वरा और उनके हमसफर को नए सफर की ढेर सारी बधाई. वेडिंग फोटोज देखकर बस यही कह सकते हैं कि उनकी खुशियों को किसी की नजर ना लगे.
All Photos: Screengrab