एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर संभावना सेठ की सूनी गोद आखिर शादी के 10 साल बाद भर गई है. एक्ट्रेस ने हाल ही में सरोगेसी से जुड़वा बच्चों का वेलकम किया.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
बच्चों से मिलने संभावना के ससुरालवाले मुंबई आए थे. एक्ट्रेस के सास-ससुर सालों बाद दादा-दादी बनकर खुशी से गदगद हो गए. संभावना की ननदों ने भी बच्चों के जन्म पर खुशियां मनाईं.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
संभावना के सास-ससुर और ननदों ने एक्ट्रेस के जुड़वा बच्चों और उन्हें सोने-हीरो के बेशकीमती तोहफे और कई सारे कपड़े भी दिए.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
मगर अब संभावना के ससुरालवाले वापस अपने-अपने घर लौट गए हैं. पोता-पोती को छोड़कर जाते हुए एक्ट्रेस की सास-ससुर काफी इमोशनल होते नजर आए.
(Photo: Youtube Screengrab)
पोता-पोती से मिलकर एक्ट्रेस की सास रो पड़ीं. वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं. संभावना ने फिर अपनी सास को संभाला. उन्हें चुप कराया.
(Photo: Youtube Screengrab)
वहीं, बच्चों से मिलकर संभावना के ससुर भी इमोशनल हो गए. उन्होंने नन्हे पोता-पोती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. ये देखकर संभावना हैरान हो गईं.
(Photo: Youtube Screengrab)
संभावना बोलीं- पापा तो बच्चों को ऐसे हाथ लगा रहे हैं, जैसे भगवान के पैर छू रहे हो. इस पर एक्ट्रेस के सास-ससुर बोले- बच्चे भगवान का ही रूप होते हैं.
(Photo: Youtube Screengrab)
बता दें कि शादी के 10 साल बाद जुड़वां बच्चों की मां बनकर संभावना की खुशी का ठिकाना नहीं है.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
मां बनने के लिए उन्होंने काफी तकलीफों का सामना किया है. उनके कई मिसकैरेज हुए, 7-8 बार IVF फेल हुए, तब जाकर एक्ट्रेस मन्नतों से सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
संभावना और उनके पति अविनाश अब अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चों के साथ बिताना चाहते हैं. दोनों पेरेंटहुड जर्नी को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)